Chocolate Day क्यों मनाया जाता है? जानें


Preeti Sharma
09-02-2024, 07:00 IST
www.herzindagi.com

    चॉकलेट खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक चॉकलेट हर किसी को खूब भाती है। किसी खास अवसर या बर्थडे पर लोग मीठा खाना पसंद करते हैं। वहीं, हर साल फरवरी को वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। जिसका तीसरे दिन यानी 9 फरवरी चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। आइए, जानते हैं इसके पीछे जुड़ा इतिहास-

वैलेंटाइन वीक

    वैलेंटाइन वीक हफ्ते के 7 दिनों तक मनाया जाता है। यह 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक होता है। यह वीक कपल्स के लिए काफी खास होता है।

क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे

    वैलेंटाइन डे रोमन पुजारी संत वैलेंटाइन के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिन उन्होंने रोमन राजा क्लॉडियस के आदेश के खिलाफ जाकर ईसाई कपल्स की शादी कराई थी। जिसके बाद उन्हें फांसी की सजा हुई।

चॉकलेट डे

    वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को चॉकलेट देते हैं और प्यार को जाहिर करते हैं।

कैसे हुई शुरुआत

    माना जाता है कि वैलेंटाइन वीक के शुरुआत में इस दिन कड़वी चीज पी जाती थी। क्योंकि 16वीं शताब्दी में चॉकलेट कड़वी होती थी।

चॉकलेट डे इस तरह करें सेलिब्रेट

    अपने पार्टनर के साथ चॉकलेट डे को आप उनकी पसंद की चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ आप पार्टनर को गुलाब भी गिफ्ट कर सकते हैं।

चॉकलेट देकर करें दिल की बात

    वैलेंटाइन वीक में अपने दिल की बात करने के लिए चॉकलेट डे काफी खास हो सकता है। इस दिन चॉकलेट देकर दिल की बात कही जा सकती है।

चॉकलेट डे का महत्व

    चॉकलेट डे प्यार का प्रतीक माना जाता है। क्योंकि हर शुभ काम की शुरुआत हम मीठे से ही करते हैं। इससे आपका रिश्ता पार्टनर के साथ मजबूत होता है।

    इस वजह से हर साल 9 फरवरी को चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।