नागपंचमी की पूजा क्यों करते हैं?


Pragati Pandey
23-07-2025, 15:30 IST
www.herzindagi.com

    सावन के पवित्र महीने में नागपंचमी का त्योहार भी मनाया जाता है। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि नागपंचमी की पूजा क्यों की जाती है।

नागपंचमी का महत्व

    नागपंचमी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस पूजा को करने के पीछे कई कारण होते हैं। लोक मान्यताओं की मानें, तो कड़वा और बुरा बोलने वाले लोग भी आपका भला कर सकते हैं।

नाग का सम्मान

    नागपंचमी की पूजा में हम सांपों की पूजा करते हैं, जिससे यह माना जाता है कि सांप जहरीला होने के बाद भी हमारी कई तरह से मदद करते हैं। जैसे- कीड़े-मकौड़ों को खाना, प्रकृति की सफाई करना और किसानों की फसलों को सुरक्षा करना आदि।

भगवान शंकर का आशीर्वाद होगा प्राप्त

    नाग भगवान भोलेनाथ के गले का श्रृंगार भी होता है। ऐसे में कुछ लोग नाग को भगवान शंकर से जोड़कर भी नागपंचमी के दिन उनकी पूजा करते हैं। ऐसा करके वह भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं।

कालसर्प दोष होगा कम

    अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष हो और आपको उसे कम करना हो, तो आप नागपंचमी के दिन पूजा कर सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली में कालसर्प दोष को कम करने में मदद मिल सकती है।

भगवान शंकर होंगे प्रसन्न

    अगर आपको भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त करना हो, तो आप नागपंचमी के दिन पूजा कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान शंकर प्रसन्न हो सकते हैं।

पितरों को मिलेगी शांति

    अगर आपको अपने पितरों की आत्मा को शांति प्रदान करना हो, तो आप नागपंचमी के दिन पूजा कर सकते हैं। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त हो सकती है।

    नागपंचमी के दिन पूजा करने के कई सारे फायदे हो सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी शंका के समाधान के लिए ज्योतिष की राय जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए Herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : herzindagi.com