जूते के पीछे क्यों लगा होता है लूप?


Megha Jain
22-05-2023, 12:10 IST
www.herzindagi.com

    जूतों के पीछे एक फीता लगा होता है जिसे लूप कहा जाता है। लेकिन क्या कभी आपने इस लूप का इस्तेमाल किया है या आपको पता है कि ये क्या होता है? अगर मन में कभी ये सवाल आया है तो अब जान लें -

क्या है लूप?

    जूतों के पीछे लगे फीते को पूल लूप कहते हैं। कुछ लोग इसे बूटस्ट्रैप और हील टैब भी कहते हैं।

कैसे हुई लूप की शुरुआत

    इसकी शुरुआत 19वीं शताब्दी में अमेरिका में हुई थी। वैसे अब तो ये एक फैशन बन चुका है।

कैसे करें लूप का इस्तेमाल?

    इसका इस्तेमाल जूते पहनने के लिए किया जाता है। इसके जरिए जूते आसानी से पहने जा सकते हैं। ये बूट्स में ज्यादा इस्तेमाल होता है।

लूप करता है मदद

    आप उंगली से लूप को खींचकर जूते को एडजस्ट करके अपना पैर आसानी से जूतों में डाल सकते हैं। इसी वजह से इसका इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है।

कैसे बांधे जूते?

    जूतों को टाइट बांधने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। शू लेस को पीछे से लाकर आगे बांधा जाता है ताकि लेस लंबी हो तो कोई दिक्कत ना आए। ट्रेकिंग के समय इसका इस्तेमाल ज्यादा होता है।

टांग सकते हैं जूते?

    इसे टांगने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप कहीं जा रहे हैं और आपके बैग में जगह नहीं है तो लोग इसके जरिए जूते बैग के बांध लेते हैं। पहाड़ों पर चढ़ने वाले लोग इस ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं।

सुखाएं जूते

    लूप का इस्तेमाल जूतों को सुखाने और लटकाने के लिए भी किया जा सकता है। जूतों को धोने के बाद आप इन्हें लूप की मदद से सुखा सकते हैं।

    अगर आपके मन में भी ये सवाल आता है कि आखिर जूतों के पीछे ये लूप क्यों बने होते हैं और इनका काम क्या है। तो यहां उसका जवाब जान लें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। ट्रेवल से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।