किसे कहा जाता है दक्षिण की गंगा? जानें इससे जुड़ा रोचक तथ्य
Preeti Sharma
04-09-2023, 13:30 IST
www.herzindagi.com
गंगा को भारत की सबसे पवित्र नदी माना जाता है। इस नदी का अपना धार्मिक, प्रशासनिक और सांस्कृतिक महत्व है। मगर क्या आपको पता है कि भारत में गंगा के अलावा एक अन्य नदी भी है, जिसे गंगा के समान दर्जा दिया गया है। ज्यादातर लोग इसे दक्षिण की गंगा भी कहते हैं। आइए, जानें
कहां से निकलती है?
भारत में एक ऐसी नदी है, जिसे दक्षिण भारत की गंगा कहा जाता है। यह नदी कर्नाटक और तमिलनाडु राज्य से होकर गुजरती है। अंत में यह पुडुचेरी के पास बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है।
दक्षिण भारत की गंगा
कावेरी नदी को दक्षिण भारत की गंगा के नाम से भी जाना जाता है। इस नदी की ऊंचाई समुद्र तल से 1341 मीटर है। पर्वत से निकलकर यह नदी कर्नाटक और तमिलनाडू में बहती है।
लोग करते हैं पूजा
दक्षिण भारत में कावेरी नदी को पूज्यनीय माना गया है। वहां के स्थानीय लोग इस नदी को कावेरी अम्मा के नाम से पूजते हैं। भारत की सबसे पवित्र नदियों में कावेरी का नाम भी आता है।
महत्व
नदियां नगरों के विकास में बहुत ही अहम भूमिका निभाती हैं। दक्षिण की गंगा भी धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राशानिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
दक्षिण गंगा
कावेरी के अलावा भारत में गोदावरी नदी को भी दक्षिण गंगा कहा जाता है। यह पश्चिमी घाट में त्रयंबक नामक पहाड़ी से निकलती है। यह नदी धार्मिक दृष्टि से भी बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।
धार्मिक महत्व
पवित्रता की वजह से इस नदी की तुलना गंगा से की जाती है। यह भारत की 7 पवित्र नदियों में से एक है। जिसे गौतमी के नाम से भी जाना जाता है।
गोदावरी का नामकरण
ऐसा माना जाता है कि गोदावरी शब्द की उत्पत्ति तेलुगु भाषा के शब्द गोद से हुई है। जिसका अर्थ होता है मर्यादा ।
गंगा के समान ही कावेरी और गोदावरी नदी भी बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com