घर की बालकनी में लगा लें ये पौधे, नहीं आएंगे कबूतर


Smriti Kiran
31-03-2025, 14:25 IST
www.herzindagi.com

    घर की बालकनी या छत पर कबूतरों ने डेरा जमा लिया है, जो घबराएं नहीं, उन्हें आप कुछ पौधे लगाकर भगा सकते हैं। आइए जानें किन-किन पौधों से कबूतर दूर भागते हैं-

डैफोडिल प्लांट

    डैफोडिल प्लांट के फूलों की खुशबू कबूतरों को पसंद नहीं होती है, जिस कारण वो इस प्लांट से दूर भागते हैं। इस प्लांट को आप गमले में भी लगा सकते हैं।

कैक्टस प्लांट

    कैक्टस के कांटे कबूतरों को पसंद नहीं होते हैं, जिस कारण इस प्लांट को देख कबूतर नहीं आते हैं। इस प्लांट को आप गमले में आसानी से लगा सकते हैं। इसे पानी की ज्यादा जरूरत भी नहीं पड़ती है।

लहसुन का पौधा

    लहसुन के पौधे से आने वाली गंध कबूतरों को बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं। छत या बालकनी से उन्हें भगाना चाहते हैं, तो इस प्लांट को गमले में लगाकर बालकनी और छत पर रख दें।

सिट्रोनेला प्लांट

    सिट्रोनेला प्लांट का इस्तेमाल मच्छर और अन्य कीट को मारने वाली दवाइयों में किया जाता है। इसकी स्मैल से मच्छर और कबूतर, दोनों से राहत मिलती है।

पुदीने का पौधा

    पुदीने की तेज महक कबूतरों को पसंद नहीं होता है। इसे आप आसानी से गमले में लगा सकते हैं। इसकी स्मैल से बालकनी में कबूतर नहीं आएंगे।

नेट लगाएं

    इनके अलावा घर की बालकनी में नेट लगवा सकते हैं, ताकि कबूतर व अन्य पक्षी आपकी बालकनी में न आए।

दाना-पानी खिलाएं

    वैसे इस सीजन में कबूतर व अन्य पक्षियों को पानी व दाना खिलाएं। प्रकृति प्रेमी हैं, तो छत पर दाना व पानी रखें। इससे गर्मी में उन्हें जीने में सहुलियत होगी।

    आप भी घर की बालकनी और छत पर लगाएं ये पौधे, भाग जांगे कबूतर। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com