कौन सा दान महादान होता है?


Pragati Pandey
04-03-2025, 16:00 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व होता है। मृत्यु के पहले व्यक्ति को कुछ महादान जरूर करना चाहिए। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कौन सा दान महादान होता है। इस बारे में हमें  श्री हनुमत ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिर्विद अमित कुमार मिश्र बड़ागांव (डीह )वाराणसी (मो. 7398536443) ने जानकारी शेयर की है।

कन्यादान कौन सा दान है?

    विवाह के समय कन्यादान करने की प्रथा सदियों से चली आ रही है। आपको बता दें कि सनातन धर्म में कन्यादान को सबसे बड़ा दान यानी महादान माना गया है। व्यक्ति को अपने जीवन में एक बार कन्यादान जरूर करना चाहिए।

गौ दान क्या होता है?

    हिंदू धर्म में गौ दान का भी विशेष महत्व है। ऐसे में अपने जीवन काल में एक बार गौ दान जरूर करना चाहिए। गौ दान को महादान माना जाता है। गौ दान करने से व्यक्ति को स्वर्ग की प्राप्ति हो सकती है।

शिक्षा दान का महत्व

    शिक्षा के दान को भी महादान माना जाता है। अगर आपके आस-पास कोई जरूरतमंद हो, तो उसे शिक्षा का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से माता सरस्वती प्रसन्न होती हैं।

भूमि दान से लाभ

    अगर आप भूमि दान करते हैं, तो इसे भी महादान माना जाता है। स्कूल, गौशाला, मंदिर, हॉस्पिटल और अनाथालय बनवाने के लिए भूमि का दान करना अच्छा माना जाता है।

सप्तधान्य दान क्या होता है?

    अगर आप सप्तधान्य दान करते हैं, तो इसे भी महादान माना जाता है। जौ, तिल, चावल, चना, गेहूं, मूंग और कांगनी को मिलाकर दान करना सप्तधान्य कहा जाता है। इसे भी महादान माना जाता है।

गुप्त दान का महत्व

    अगर आप किसी चीज का गुप्त दान कर रहे हैं, तो इसे भी महादान माना जाता है। गुप्त दान में आप अपनी इच्छा के अनुसार चीजों को दान किया जाता है। ऐसा करने से आपको पुण्य प्राप्त हो सकते हैं।

    इन दान को महादान कहा जाता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik