हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। इसमें बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Image Credit : ALL IMAGES CREDIT: HERZINDAGI
रामदरबार की तस्वीर
रामदरबार की तस्वीर लगभग हर घर में पाई जाती है। इसे घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसे लगाते समय वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
दिशा का अत्यधिक महत्व
वास्तु में दिशाओं का अत्यधिक महत्व होता है। रामदरबार की तस्वीर लगाने की सही दिशा पूर्व मानी गई है। इस दिशा में यह तस्वीर लगाने से परिवार के लोगों के बीच प्यार बढ़ता है।
विधि-विधान से करें पूजा
रामदरबार की तस्वीर की पूजा विधि-विधान से करने पर घर में सुख-शांति आती है और मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है।
प्राचीन काल से ही लगाते हैं तस्वीर
रामदरबार की तस्वीर लोग प्राचीन समय से ही घर में लगाते रहे हैं। इस तस्वीर में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की तस्वीर होती है।
वाद-विवाद से छुटकारा
राम दरबार की तस्वीर घर में लगाने से सभी प्रकार के वाद-विवाद से छुटकारा मिलता है और परिवार में खुशहाली आती है।
वास्तु दोष से मिलता है छुटकारा
श्रीराम दरबार की तस्वीर सही दिशा में लगाने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता मिलती है।
आर्थिक संकट होते हैं दूर
श्रीराम दरबार की पूजा रोजाना करने से आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है। पूजा करने के बाद में आरती का पाठ जरूर करें।
श्रीराम दरबार की पूजा विधि-विधान से करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें herzindagi.com