वास्तु में घर की हर चीज को रखने के लिए सही जगह बताई गई है, जिसका ख्याल रखने से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होता है। ऐसे में अगर आप घर में झूला लगाने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से कि इसे किस दिशा में लगाना चाहिए।
घर में सकारात्मकता
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में झूला लगाना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से वहां सकारात्मकता का संचार होता है।
कहां लगाएं झूला
माना जाता है कि घर में झूला ऐसी जगह पर लगाना चाहिए, जहां उसे हिलाने पर वह पूर्व से पश्चिम की ओर झूले। इस तरह झूला लगाना शुभ माना जाता है।
किस तरफ हो मुंह
इस दिशा में झूला लगाने से व्यक्ति का फेस पूर्व या उत्तर की ओर रहता है। इन दिशाओं में मुंह करके झूलने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
चमकेगा भाग्य
माना जाता है कि पूर्व या उत्तर की तरफ मुंह करके झूला झूलने से व्यक्ति का भाग्य चमक सकता है। उसके रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।
कार्यों में सफलता
सही दिशा में झूला और मुंह करके झुलने से व्यक्ति को हर काम में सफलता हासिल होने लगती है। साथ ही, जीवन में खुशहाली आती है।
घर में बरकत
घर में लकड़ी का झूला सही दिशा में लगाने से घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही, इससे बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
कहां न लगाएं झूला
वास्तु के अनुसार, घर में कभी भी झूले को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपको इसके बुरे प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है।
घर में सही दिशा में ही झूला लगाना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।