मेन गेट का कौन सा रंग शुभ होता है?


Lakshita Negi
04-05-2025, 10:30 IST
www.herzindagi.com

    घर का मुख्य दरवाजा न सिर्फ एक एंट्री का रास्ता है, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी के आने का दरवाजा भी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दरवाजे का रंग आपकी लाइफ पर असर डाल सकता है। इससे घर में सुख-समृद्धि, शांति और पॉजिटिव माहौल बनाने में मदद मिलता है। आइए वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज जी से जानें घर के किस दिशा में कौन सा रंग मेन गेट पर लगाना शुभ होता है।

उत्तर दिशा के गेट का कौन सा रंग शुभ?

    उत्तर दिशा को कुबेर दिशा माना जाता है, जो धन और समृद्धि से जुड़ी है। इस दिशा के गेट के लिए हरा या हल्का नीले रंग का दरवाजा शुभ माना जाता है।

दक्षिण दिशा में कैसे रंग का दरवाजा रखें?

    दक्षिण दिशा को एनर्जी और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण दिशा में है, तो इसमें मैरून या ब्राउन कलर कराना शुभ होता है।

पश्चिम दिशा में गेट का कौन सा रंग शुभ

    पश्चिम दिशा में गहरा नीला या क्रीम रंग का मेन गेट के लिए अच्छा माना जाता है। इससे घर में स्थिरता और मेंटल शांति बनी रहती है।

पूर्व दिशा में किस रंग का दरवाजा शुभ?

    पूर्व दिशा को सूर्य की दिशा होती है और यह नई शुरुआत और पॉजिटिव सोच से जोड़ी होती है। इस दिशा के गेट पर लाइट ब्राउन, सफेद या हल्का पीला रंग करना शुभ होता है।

किन रंगों को नहीं करना चाहिए?

    घर के मुख्य दरवाजे में ग्रे, काले और बहुत चमकीला रंग जैसे नियॉन या मेटैलिक कलर से नेगेटिव एनर्जी आ सकती है। इन रंगों को मेन गेट पर नहीं लगाना चाहिए।

लकड़ी जैसा रंग क्यों सबसे लोकप्रिय?

    नेचुरल वुडन कलर या लाइट ब्राउन कलर किसी भी दिशा के दरवाजे पर लगाया जा सकता है। यह घर को स्थिरता, सुरक्षा और क्लासिक लुक देता है।

रंग नहीं साफ-सफाई भी जरूरी

    रंग के साथ दरवाजे की साफ-सफाई, सजावट और उसका टूटे होने से भी वास्तु में बदलाव हो सकते हैं। 

    घर के मुख्य दरवाजे का रंग वास्तु के अनुसार सही चुना जाए तो घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। अगर आपको हमारी स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए herzindgi.com पर क्लिक करें।

Image Credit : freepik