Silk City के नाम से फेमस है भारत का ये शहर


Jyoti Shah
08-08-2023, 12:18 IST
www.herzindagi.com

    भारत के विभिन्न शहर अपने नाम और काम की वजह से जाने जाते हैं। कोई आध्यमिक तो कोई व्यापार की वजह से दुनियाभर में मशहूर है। भारत का एक शहर ऐसा भी है जो दुनियाभर में silk city के नाम से जाना जाता है। आइए , जानते हैं उस शहर के बारे में-

    भारत के अलग-अलग शहर अपनी अलग पहचान रखते हैं। इनमें से कुछ शहर ऐसे हैं, जो वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने में भी कामयाब हुए हैं। उसी में से एक है silk city अर्थात रेशम का शहर।

वैश्विक स्तर पर रेशम की मांग

    भारत के इस शहर में तैयार होने वाले रेशम की न सिर्फ देश में मांग है बल्कि ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी निर्यात किया जाता है। इस शहर में तैयार किया हुआ रेशम यूरोप समेत अन्य महाद्वीपों तक पहुंचता है।

किसे कहा जाता है silk city

    भारत के बिहार राज्य के भागलपुर शहर को silk city के नाम से दुनियाभर में जाना जाता है। यहां का रेशम विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखता है।

क्यों है मशहूर

    बिहार का भागलपुर शहर व्यापारिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण शहर है, जो की गंगा नदी के किनारे बसा है। इस शहर को तुसेर रेशम के लिए जाना जात है। यहां पर बनने वाले रेशम की मांग वैश्विक स्तर पर होती है।

यहां का इतिहास

    बिहार के भागलपुर के रेशम उद्योग का इतिहास लगभग 200 साल पुराना बताया जाता है। जानकारी के अनुसार यहां हर साल करीब 100 करोड़ रुपये का व्यापार होता है।

दुनियाभर में होता है निर्यात

    यहां का रेशम उत्पादन होने के बाद पश्चिम एशिया, यूरोप, अमेरिका और जापान तक निर्यात किया जाता है। रेशम के कुल व्यापार का आधा पर्सेंट वैश्विक स्तर पर होता है।

भागलपुर रेशम उद्योग

    बिहार के भागलपुर में रेशम का उद्योग काफी पुराना है। यहां रेशम को टसर सिल्क के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा भागलपुर शिक्षा का केंद्र भी है और घूमने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

    बिहार का भागलपुर रेशम उत्पादन के साथ-साथ अन्य चीजों के लिए भी काफी प्रसिद्ध शहर है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com