तांबे का छल्ला कब नही पहनना चाहिए?


Pragati Pandey
27-04-2025, 08:00 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में लोग कई प्रकार के धातुओं का छल्ला पहनते हैं। ऐसे में लोग हाथों में तांबे का छल्ला भी पहनते हैं। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि तांबे का छल्ला कब नही पहनना चाहिए। इस बारे में हमें श्री हनुमत ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिर्विद अमित कुमार मिश्र बड़ागांव (डीह )वाराणसी ने जानकारी शेयर की है।

वृषभ राशि के लोग पहनने से बचें

    अगर आपकी राशि वृषभ है, तो आपको तांबे का छल्ला पहनने से बचना चाहिए। इसे वृषभ राशि के लोगों के लिए अनुकूल नही माना जाता है। अगर आपको पहनने का मन हो, तो ज्योतिषी की सलाह पर ही पहनें।

कन्या राशि के लोग

    अगर आपकी राशि कन्या है, तो आप तांबे का छल्ला पहनने से बचें। इस राशि के लिए भी तांबे का छल्ला पहनना शुभ नही माना जाता है। इच्छा होने पर कुंडली और ज्योतिष के सलाह पर ही पहने।

मकर राशि के लोग पहनने से बचें

    अगर आपकी राशि मकर है, तो भी आपको तांबे का छल्ला पहनने से बचना चाहिए। इस राशि के लोगों को छल्ला पहनने से जीवन पर सही प्रभाव नही पड़ सकते हैं। ऐसे में ज्योतिष की सलाह के बिना इसे पहनने से बचें।

शनि के अच्छे प्रभाव में न पहने

    अगर आपकी कुंडली में शनि का प्रभाव अच्छा है और आपका स्वामी राशि शनि है, तो इस स्थिति में तांबे का छल्ला पहनने से बचना चाहिए।

गर्भावस्था में पहनने से पहले सलाह लें

    तांबे का छल्ला गर्भावस्था में पहनने से बचना चाहिए। ऐसे में इसे पहनने से पहले ज्योतिष और डॉक्टर दोनों की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

तांबा की प्रकृति कैसी है?

    तांबा को सकारात्मक ऊर्जा का अच्छा स्रोत में माना जाता है। कुछ लोगों को इसे पहनने से काफी लाभ भी हो सकता है, लेकिन ज्योतिष की राय के बिना पहनने से बचें।

तांबे का संबंध किससे है?

    तांबे का संबंध शुक्र और सूर्य ग्रह के साथ माना जाता है। ऐसे में बिना ज्योतिष सलाह के इसे पहनने  से कुंडली में ग्रहों की दशा खराब हो सकती रहै।

    तांबा का छल्ला इन स्थितियों में पहनने से बचा जा सकता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik, meta ai