सावन के भद्रा में क्या काम नहीं करना चाहिए?


Sneha Sharma
29-07-2025, 16:25 IST
www.herzindagi.com

    सावन का महीना काफी शुभ माना जाता है लेकिन इस महीने में भद्रा के समय कुछ कामों को नहीं करना चाहिए। ऐसे में जानते हैं कि सावन के भद्रा में क्या काम नहीं करना चाहिए?

सावन के भद्रा में क्या काम नहीं करना चाहिए?

    माना जाता है कि कभी भी सावन के भद्राकाल में हमें बच्चों का मुंडन संस्कार नहीं करवाना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं होता है।

घर प्रवेश नहीं करना चाहिए

    कभी भी सावन के भद्राकाल में नए घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए। इससे घर में अशुभता आती है और काम बनते नहीं है।

महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत

    माना जाता है कि हमें सावन के भद्रा में कभी भी महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से यात्रा में बाधा आती है।

व्यापार शुरू करना

    ऐसा माना जाता है कि हमें कभी भी व्यापार शुरू करने और कोई भी नया काम करना भद्राकाल में नहीं करना चाहिए।

शुभ या मांगलिक कार्य

    सावन के भद्राकाल में घर से जुड़े शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। ऐसा करना घर के सदस्यों के लिए सही नहीं होता है और रुकावट आती है।

शिव की आराधना करें

    माना जाता है कि भद्राकाल में कोई शुभ कार्य करने पर दोष को दूर करने के लिए हमें शिव की आराधना करनी चाहिए। इससे दोष दूर होता है।

पंचांग में भद्रा का समय देखें

    सावन के महीने में भद्राकाल में शुभ कार्य न करने के लिए आप पंचांग में भद्रा का समय देखें और शुभ मुहूर्त में ही घर के शुभ काम करें।

    सावन के महीने में भद्राकाल में शुभ कार्य न करने के लिए आप पंचांग में भद्रा का समय देखें और शुभ मुहूर्त में ही घर के शुभ काम करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva