धनतेरस पर जरूर खरीदें ये 7 चीजें, बढ़ेगी सुख-समृद्धि


Smriti Kiran
24-10-2024, 16:47 IST
www.herzindagi.com

    धनतेरस को धन्वंतरि त्रयोदशी भी कहते हैं। हिंदू धर्म में इस दिन को बहुत शुभ व पवित्र माना जाता है, इसलिए इस दिन कुछ चीजों को खरीदकर आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानें इस दिन क्या-क्या खरीदना चाहिए-

सोना-चांदी

    इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के खरीद सकते हैं। ये सौभाग्य के प्रतीक माने जाते हैं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

बर्तन

    इस दिन नए बर्तन खरीदने की भी परंपरा है। आप पुराने बर्तनों को बदलकर भी नए बर्तन खरीद सकते हैं। तांबे, पीतल और चांदी के बर्तन खरीदना शुभ होता है। अगर सोना-चांदी नहीं खरीद सकते हैं, तो पीतल की चीजें जरूर खरीदें।

झाड़ू

    झाड़ू सफाई के लिए इस्तेमाल की जाती है। और साफ-सफाई समृद्धि को आकर्षित करती है, इसलिए इस दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना गया है। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा

    धनतेरस और दिवाली पर माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा होती है, इसलिए इस दिन इनकी प्रतीमा खरीदना भी शुभ होता है। आप मिट्टी, सोने, चांदी, पीतल आदि किसी की भी मूर्ति खरीद सकते हैं।

साबुत धनिया

    धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदना बेहद शुभ होता है। इसे पूजा में माता लक्ष्मी को अर्पित करें, फलदायी होता है।

इनकी भी कर सकते हैं खरीददारी

    इसके अलावा धनतेरस पर गोमती चक्र, इलेक्ट्रोनिक सामान, पान के पत्ते, नए कपड़े, बच्चों के खिलौने आदि खरीद सकते हैं और इसके अलावा इस दिन नया खाता खोल सकते हैं, जो पैसे की दृष्टि से काफी शुभ होता है।

न खरीदें ये चीजें

    धनतेरस के दिन काली रंग की चीजें, नुकीली चीजें, कांच की चीजें, पैसों की लेन-देन, प्लास्टिक या टूटी हुई चीजों का आदान-प्रदान न करें। ये घर की समृद्धि के लिए बिल्कुल शुभ नहीं है।

    आप भी धनतेरस पर इन चीजों की करें खरीददारी। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। साथ ऐसी अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए क्लिक करें herzindagi.com