हिंदू धर्म में आषाढ़ का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आषाढ़ अमावस्या के दिन क्या नहीं कर सकते हैं।
तामसिक भोजन न करें
आषाढ़ अमावस्या के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।
बाल और नाखून काटने से बचें
आषाढ़ अमावस्या के दिन बाल और नाखून काटने से बच सकते हैं। ऐसा करने से आपकी कुंडली में ग्रहों की दशा खराब हो सकता है।
तुलसी के पत्तों को न तोड़ें
आषाढ़ अमावस्या के दिन तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसके साथ ही आपको धन की हानि हो सकती है।
नया काम शुरू न करें
आषाढ़ अमावस्या के दिन किसी भी नये काम के शुरुआत से बचना चाहिए। इस दिन नया काम शुरू करने से काम में सफलता की संभावना कम होती है।
पितरों को गलत बात न बोलें
आषाढ़ अमावस्या के दिन पितरों को गलत बातें नहीं बोलनी चाहिए। ऐसा करने से पितृ नाराज हो सकते हैं। इसकी वजह से घर में समस्याएं आ सकती हैं।
जानवरों को कष्ट न दें
आषाढ़ अमावस्या के दिन जानवरों को कष्ट देने से बचना चाहिए। ऐसा करने पर भगवान आपसे नाराज हो सकते हैं। इसके साथ ही आपके जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।
घर में कलह न करें
आषाढ़ अमावस्या के दिन घर में कलह करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।
आषाढ़ अमावस्या के दिन इन कामों को करने से बच सकते हैं। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी शंका के समाधान के लिए ज्योतिष की सलाह जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।