जानें क्या होता है तुलसी विवाह


Jyoti Shah
02-08-2023, 15:20 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। इस पौधे में अनेक औषधीय गुण मौजूद हैं। धार्मिक दृष्टि से भी यह एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए,जानतें हैं इससे जुड़ी कहानी के बारे में-

कब है तुलसी विवाह

    इस साल 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इसके एक दिन बाद तुलसी जी का विवाह होगा। तुलसी विवाह के बाद से ही शादी के शुभ मुहूर्त शुरु हो जाते हैं।

मुहूर्त

    24 नवंबर 2023 को सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक तुलसी विवाह का अभिजीत मुहूर्त है। इस साल तुलसी विवाह शुक्रवार के दिन होगा।

मान्यताओं के अनुसार

    कहा जाता है कि पूर्वजन्म में तुलसी राक्षस कुल में जन्मी थीं और उनका नाम वृंदा था। वह भगवान विष्णु की परम भक्त थी।

तुलसी की शादी

    तुलसी की शादी दानव राज जलंधर से हुई। जब जलंधर देवताओं से युद्ध कर रहे थे तो वृंदा पूजा में बैठकर पति की जीत की प्रार्थना कर रही थी। भगवान विष्णु जलंधर का रुप लेकर वृंदा के पास पहुंचे।

पौराणिक कथा के अनुसार

    देवताओं ने इस तरह जलंधर को मार दिया। इस बात से नाराज तुलसी ने भगवान विष्णु श्राप दे दिया। इस श्राप से मुक्ति पाने के लिए भगवान विष्णु ने शालीग्राम पत्थर के रुप में अवतार लिया और तुलसी से विवाह किया।

शालीग्राम और तुलसी का विवाह

    इसी वजह से शालीग्राम और तुलसी के विवाह को एक त्योहार की तरह मनाया जाने लगा। तुलसी को माता लक्ष्मी को अवतार भी माना जाता है।

मनोकामनाएं होती हैं पूरी

    मान्यताओं के अनुसार तुलसी विवाह के दिन तुलसी माता और शालिग्राम की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

    तुलसी का विवाह के दिन महिलाएं तुलसी माता की पूजा करती हैं सौभाग्य की कामना करती हैं।स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com