शनि राहु की युति से बना अशुभ योग, ये राशियां रहें बचकर
Megha Jain
01-08-2023, 17:30 IST
www.herzindagi.com
ज्योतिष शास्त्र में शनि और राहु को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इनकी चाल का असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। शनि 17 अक्टूबर तक शतभिषा नक्षत्र में रहेंगे, जिसके कारण शतभिषा नक्षत्र में शनि राहु की अशुभ युति का निर्माण होने जा रहा है। इसी वजह से 17 अक्टूबर तक कुछ राशियों को संभलकर रहना होगा। आइए, ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से जानते हैं कि वे कौन-सी राशियां हैं -
कन्या राशि
शनिदेव के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने से कन्या राशि वालों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। इन लोगों के खर्चे कई गुना बढ़ सकते हैं।
कन्या राशि
इन लोगों को धन हानि हो सकती है। इसके साथ ही काम में लगातार असफल होने से मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि
शनि-राहु की युति से इन राशि के लोगों को छोटे-मोटे नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। इनके प्रेम संबंधों में भी दरार आ सकती है।
कर्क राशि
इन राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही है। इन्हें सेहत से जुड़े कई नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। इसके साथ ही इन्हें निवेश में भी नुकसान हो सकता है।
कुंभ राशि
इन राशि वालों को अहंकार करने से सावधान रहना होगा। इनके परिवार में भी नोक-झोंक हो सकती है। इनके अपने पार्टनर के साथ तालमेल भी खराब हो सकते हैं।
मीन राशि
इन राशि के लोगों को जीवन में बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। इनके घर का कोई सदस्य भी बीमार पड़ सकता है।
मीन राशि पर बुरा प्रभाव
इन राशि के जातकों को नौकरी पेशा के दौरान भी कुछ तनाव हो सकता है। इसके साथ ही इनके कुछ फालतू खर्चे भी बढ़ सकते हैं।
अगर आपकी भी इनमें से कोई राशि है, तो 17 अक्टूबर तक जरा संभल कर रहें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।