इंस्टाग्राम पोस्ट पर POV का मतलब क्या होता है?


Jyoti Shah
14-12-2024, 08:30 IST
www.herzindagi.com

    आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। वहीं, लोगों के बीच रिल्स देखने का क्रेज भी बहुत ज्यादा है। इस बीच आपने देखा होगा कि काफी लोग अपनी पोस्ट, स्टोरी या रिल में POV शब्द का इस्तेमाल करते हैं। क्या आप इस का मतलब जानती हैं? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

Image Credit : canva.com

वीडियो में POV

    जब भी हम रिल्स देखते हैं, तो उनमें ऊपर POV के बाद को लाइन लिखी होती है। इसके बाद, हम वीडियो को देखकर उस लाइन से रिलेट कर पाते हैं।

कैप्शन में POV

    वीडियो की तरह ही जब लोग इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट डालते हैं, तो अपनी फोटोज अपलोड करने के साथ-साथ कैप्शन में POV लिखकर कोई लाइन लिख देते हैं।

क्या है POV का फुल फॉर्म?

    इंस्टाग्राम पर  POV का फुल फॉर्म होता है, पॉइंट ऑफ व्यू। लोग अपनी वीडियो, पोस्ट और स्टोरी में ये शब्द लिखकर अपना नजरिया बताते हैं।

POV का मतलब

    इसका अर्थ होता है कि लोग अपनी वीडियो या पोस्ट के द्वारा किसी खास मुद्दे पर अपना नजरिया दर्शा रहे हैं। इन्हें देखकर लोग भी कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रिया देते हैं।

अलग-अलग तरीके से होता है यूज

    POV को लोग अलग-अलग तरीके से इंस्टाग्राम पर दिखाते हैं। इसे लोग अपना दृष्टिकोण दिखाने, घटना दिखाने या अपने बारे में कुछ दिखाने के लिए यूज करते हैं।

POV के कुछ उदाहरण

  • POV- मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है? (इसके साथ अपनी कोई पुरानी वीडियो)
  • POV- मैं अपने रिजल्ट का वेट करते हुए। (इससे रिलेट करती हुई वीडियो या पोस्ट)
  • POV- मैं अपने सपनों की दुनिया में। (किसी फेवरेट जगह की फोटो या वीडियो)

लोगों को करता है अट्रैक्ट

    इंस्टाग्राम पर POV से जुड़ी वीडियोज और पोस्ट लोगों को बहुत अट्रैक्ट करती हैं। इन्हें पढ़कर हम खुद से भी कई बातें रिलेट कर पाते हैं।

    इंस्टाग्राम पर यूज होने वाली POV से जुड़ी जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।

Image Credit : canva.com