हिंदू धर्म में पूजा के समय माथे पर चंदन लगाने का नियम है। ऐसे में जब पंडित जी माथे पर चंदन लगाते हैं, तो मंत्र बोलेते हैं। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि चंदन लगाते समय कौन सा मंत्र बोला जाता है। इसा बारे में हमें श्री हनुमत ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिर्विद अमित कुमार मिश्र बड़ागांव (डीह )वाराणसी ने जानकारी शेयर की है। चंदन लगाने का मंत्र
चंदन लगाने का मंत्र
चंदन लगाते समय इस पवित्र मंत्र को बोला जाता है। ।।पुण्यं यशस्यमायुष्यं तिलकं मे प्रसीदतु ।। कान्ति लक्ष्मीं धृतिं सौख्यं सौभाग्यमतुलं बलम्। ददातु चन्दनं नित्यं सततं धारयाम्यहम् ।।
चंदन लगाने के स्थान
चंदन लगाने के प्रथा बहुत लंबे समय से चलती आ रही है। माथे अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चंदन लगाया जाता है। आइए आपको बताएं कि माथे के अलावा और कहां चंदन लगाते हैं और कौन सा मंत्र बोलते हैं।
माथे पर चंदन लगाने का मंत्र
माथे पर चंदन लगाते समय एक और मंत्र बोला जाता है। अगर आप माथे पर चंदन लगा रहे हैं, तो आप 'ॐ श्री केशवाय नमः' का जाप कर सकते हैं।
कंठ पर चंदन लगाने का मंत्र
अगर आप अपने कंठ पर चंदन लगा रहे हैं, तो आप 'ॐ श्री गोविंदाय नमः' का जाप कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा आपको प्राप्त हो सकती है।
सिने पर चंदन लगाने का मंत्र
अगर आप सिने पर भी चंदन लगा रहे हैं, तो आप 'ॐ श्री माधवाय नमः' का जाप कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको भगवान कृष्ण की असीम कृपा प्राप्त हो सकती हैं।
चंदन की विशेषता
माथे पर चंदन लगाने की धार्मिक मान्यता के साथ-साथ वैज्ञानिक मान्यता भी है। दरअसल, चंदन की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में माथे पर चंदन लगाने से ठंडक मिलती है और सुखद अनुभव होता है।
चंदन किस अंगुली से लगाते हैं?
ज्योतिश शास्त्र की माने, तो अनामिका अंगुली से माथे पर चंदन लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
चंदन लगाते समय इन मंत्रों को बोला जा सकता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzidnagi.com से जुड़े रहें।