NOIDA: क्या आपको पता है इसका पूरा नाम?


Lakshita Negi
17-01-2025, 09:00 IST
www.herzindagi.com

    NOIDA, जिसे हम सब आज एक बड़े और विकसित शहर के तौर पर जानते हैं, भारत के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है। लेकिन क्या आपको NOIDA का पूरा नाम पता है? आइए इस लेख में जानते हैं NOIDA का फुल फॉर्म और इसकी खास बातें।

NOIDA का फुल फॉर्म क्या है?

    NOIDA का पूरा नाम New Okhla Industrial Development Authority है। यह नाम इस शहर के इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को दर्शाता है। यह शहर दिल्ली के पास Uttar Pradesh के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित है।

NOIDA की स्थापना कब हुई?

    NOIDA की स्थापना 17 अप्रैल 1976 को की गई थी। इसे दिल्ली के आसपास के इलाकों में डेवलपमेंट और शहरीकरण के मतलब से बनाया गया था। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम के अंतर्गत किया गया।

क्यों रखा गया New Okhla नाम?

    NOIDA का नाम New Okhla इसलिए रखा गया क्योंकि यह ओखला नाम के एक पुराने इंडस्ट्रियल एरिया का बड़ा रूप है। ओखला, जो दिल्ली में स्थित है, पहले से ही एक मेन इंडस्ट्रियल एरिया था। इसे नए रूप में NOIDA के तौर पर जाना गया।

इंडस्ट्रियल एरिया NOIDA

    NOIDA को खासतौर पर एक इंडस्ट्रियल हब के रूप में बनीया गया। यहां बड़ी-बड़ी कंपनियों, मल्टीनेशनल्स और स्टार्टअप्स के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कें और कनेक्टिविटी बनाई गईं। 

NOIDA का बदलता रूप

    NOIDA अब सिर्फ एक इंडस्ट्रियल एरिया ही नहीं है, बल्कि यह रेजिडेंशियल, कमर्शियल और एंटरटेनमेंट के लिए भी मशहूर हो चुका है। यहां शानदार मॉल्स, सोसाइटीज, पार्क्स और आईटी हब्स मौजूद हैं, जो इसे एक मॉडर्न शहर का रूप देते हैं।

फिल्म सिटी और टेक्नोलॉजी हब

    NOIDA में स्थित Film City भारतीय टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री का बहुत अहम हिस्सा है। इसके अलावा यह शहर IT और टेक्नोलॉजी कंपनियों का बड़ा अड्डा बन चुका है। कई बड़ी IT कंपनियों के ऑफिस यहां मौजूद हैं।

    NOIDA का पूरा नाम New Okhla Industrial Development Authority सिर्फ नाम नहीं, बल्कि इस शहर की डेवलपमेंट का एक साइन है। अगर आपको हमारी स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए herzindgi.com पर क्लिक करें।

Image Credit : metaAI