बिल्ली को लेकर कई तरह के मिथक और अंधविश्वास देखने को मिलते हैं। कई लोग इसे शुभ मानते हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे अशुभ मानते हैं। वास्तु के शास्त्र के अनुसार बिल्ली नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत कहा जाता है। आइए, जानते हैं पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी से कि सुबह सुबह बिल्ली का दिखना कैसा होता है-
बिल्ली का संबंध
बिल्ली का घर में आना शुभ नहीं माना जाता है। इसे नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है। इसका जिक्र पुराणों में भी मिलता है।
सुबह-सुबह बिल्ली का दिखना
अगर आप सुबह बिल्ली को देखते हैं, तो यह किसी मेहमान के घर में आगमन का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, किसी दोस्त से मिलने का भी संकेत हो सकता है।
स्टूडेंट को सुबह बिल्ली दिखना
अगर स्टूडेंट हैं और सुबह रास्ते में बिल्ली दिख जाए, तो यह अच्छा माना जाता है। इससे किसी परीक्षा में सफलता का संकेत माना जा सकता है।
घर में बिल्ली के बच्चे पैदा होना
अगर आपके घर में बिल्ली के बच्चे हुए हैं, तो यह घर में किसी शुभ काम का संकेत हो सकता है। यह अच्छा माना जाता है।
बिल्ली का रोना कैसा होता है
बिल्ली का अगर रोती है तो यह अच्छा नहीं माना जाता है। किसी शुभ कार्य में बिल्ली के रोने की आवाज संकट का संकेत हो सकती है।
बिल्ली का लड़ना
अगर आप बिल्लियों को लड़ते हुए देखते हैं, तो यह परिवार में क्लेश की स्थिति का संकेत हो सकता है। यह अच्छा नहीं होता है।
बिल्ली का सपने में आना
बिल्ली का सपने दिखना अशुभ संकेत माना जाता है। यह किसी बड़े नुकसान या धन हानि का संकेत हो सकता है।
सुबह सुबह बिल्ली का दिखना किसी के आगमन का संकेत हो सकता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।