हिंदू धर्म में पूजा और उससे जुड़ी चीजों का एक विशेष स्थान रखता है। लेकिन कई बार भगवान की पूजा या सफाई करते समय तस्वीर टूट जाती है। कई बार यह तस्वीर कांच की होती है और इसका टूटना सही नहीं माना जाता है। आइए, जानते हैं पाल के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित विनोद सोनी से इस बारे में-
भगवान की तस्वीर का कांच टूटना
वास्तुशास्त्र में कांच का टूटना अशुभ माना जाता है। वहीं, भगवान की तस्वीर का कांच टूटना भी सही नहीं होता है। यह आने वाले नुकसान का संकेत हो सकता है।
आर्थिक नुकसान हो सकता है
भगवान की तस्वीर का कांच टूटना आर्थिक नुकसान को दर्शाता है। इसके अलावा, यह सेहत को भी हानि पहुंचा सकता है।
घर में आती है नकारात्मकता
कांच टूटना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है। यह घर में नकारात्मकता का संकेत देता है। इसलिए घर में इस तरह की मूर्ति रखने से बचना चाहिए।
बाधा आती है
मान्यताओं के अनुसार भगवान की तस्वीर का टूटना या खंडित होना मन में बाधा पैदा कर सकता है। क्योंकि पूजा करते समय भगवान की टूटी हुई तस्वीर नहीं देखनी चाहिए।
संकट आ सकता है
घर में तस्वीर के कांच अचानक टूटना सही नहीं माना जाता है। यह किसी तरह का आने वाला संकट था, जो कांच ने अपने ऊपर ले लिया।
होता है अशुभ
हिंदू धर्म में भगवान की तस्वीर का कांच टूटना अशुभ माना जाता है। इसका कांच टूटने पर तुरंत बदल देना चाहिए। साथ ही इसे आप नदी में भी विसर्जित कर सकते हैं।
भगवान की तस्वीर टूटने पर क्या करें
फोटो फ्रेम में लगा कांच टूट जाए तो इससे भगवान की तस्वीर को अलग कर दें। इसके बाद इसे नदी में प्रवाहित कर दें। इसके अलावा, तस्वीर को किसी मंदिर में रख दें।
भगवान की तस्वीर की कांच टूटने पर आप इसे मंदिर या अन्य जगह रख सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।