हिंदू धर्म में मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त हो सकता है। लेकिन क्या मनी प्लांट रसोई घर में रखना सही है? अगर आपने भी इस पौधे को किचन में रखा है, तो आइए जानते हैं कि इससे क्या होता है।
Image Credit : freepik.com
वास्तु शास्त्र
घर में रखी हर वस्तु के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका ख्याल रखना जरूरी होता है। इन बातों का ख्याल न रखने से व्यक्ति को अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
रसोई घर में मनी प्लांट
माना जाता है कि रसोई घर में मनी प्लांट रखा जा सकता है। इस पौधे को किचन में रखने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
सकारात्मक ऊर्जा का संचार
वास्तु के अनुसार, रसोई घर में मनी प्लांट रखने से वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, नेगेटिविटी दूर होने लगती है।
घर में सुख-समृद्धि
माना जाता है कि मनी प्लांट को किचन में रखने से व्यक्ति के घर में हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।
होगा धन लाभ
अगर आप रसोई घर में मनी प्लांट लगाते रखते हैं, तो इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं। यह पौधा धन को आकर्षित करता है।
सही दिशा है जरूरी
वास्तु के मुताबिक, मनी प्लांट किचन में रखा जा सकता है। लेकिन इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। ऐसा करना व्यक्ति के लिए फलदायी साबित होता है।
कर्ज से मुक्ति
माना जाता है कि सही दिशा में किचन में मनी प्लांट रखने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है।
किचन में मनी प्लांट रखना अच्छा माना जाता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।