वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बांसुरी रखना अत्यधिक शुभ माना जाता है। इसे रखने के लिए एक विशिष्ट स्थान और दिशा भी निर्धारित होती है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फल मिलते हैं।
बांसुरी रखने के क्या लाभ होते हैं ?
आज हम आपको बताएंगे कि घर के मंदिर में बांसुरी रखने के क्या लाभ होते हैं और इसके साथ जुड़े कुछ महत्वपूर्ण उपाय क्या होते हैं।
घर के मंदिर में बांसुरी रखने से क्या होता है?
आइए, घर के मंदिर में बांसुरी रखने के क्या लाभ होते हैं इस विषय पर विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से।
व्यापार और धन संबंधी समस्या
बांसुरी की पूजा करने के बाद उसे पूजा स्थल पर रखने से व्यापार और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं, और धन लाभ के योग बनते हैं। इसे बहुत शुभ माना जाता है।
स्वास्थ्य होता है बेहतर
बांसुरी को पीले रंग के कपड़े में लपेटकर उसमें हल्दी लगाकर बीमार व्यक्ति के तकिए के नीचे रखने से व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
शनि दोष का प्रभाव होता है कम
शनि दोष से मुक्ति के लिए, आप चीनी को बांसुरी में भरकर किसी शुद्ध स्थान पर दबा सकते हैं। ऐसा करने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है और शनि की साढ़े साती भी कम हो जाती है।
ग्रह होते हैं शांत
बांसुरी को घर की रसोई के दरवाजे पर बांधने से ग्रह शांत होते हैं और शुभ परिणाम मिलते हैं। इसे घर की पूर्व दिशा में भी बांध सकते हैं।
शनि दोष से मुक्ति के लिए, आप चीनी को बांसुरी में भरकर किसी शुद्ध स्थान पर दबा सकते हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com