वॉशिंग मशीन में सिल्वर फॉयल डालने से क्या होता है?
Lakshita Negi
28-01-2025, 17:50 IST
www.herzindagi.com
आजकल सोशल मीडिया में वॉशिंग मशीन में सिल्वर फॉयल डालने का नया ट्रेंड वायरल हो रहा है। लोग इसका कपड़ों को धोने के लिए फायदेमंद मानते हैं। लेकिन क्या यह सच में फायदेमंद है या सिर्फ एक मिथक हैं? आइए इस लेख में जानें।
क्या है सिल्वर फॉयल डालने का कारण?
लोगों का मानना है कि सिल्वर फॉयल कपड़ों से स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी को खत्म करता है। इससे कपड़ों की चपकन कम हो जाती है और कपड़े ज्यादा साफ लगते हैं। साथ ही, इससे कपड़े और सॉफ्ट करने में मदद होती है।
स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी कैसे बनती है?
जब कपड़े वॉशिंग मशीन में घुलते हैं तो वह रगड़ खाते हैं। इससे उनमें स्टैटिक चार्ज बनता है। खासतौर पर सिंथेटिक और नायलॉन कपड़ों में ये प्रॉब्लम ज्यादा होती है। सिल्वर फॉयल से स्टैटिक चार्ज को कम करने का एक इजी उपाय माना जाता है।
सिल्वर फॉयल का असर कैसे होता है?
सिल्वर फॉयल एक कंडक्टर है, जब इसे वॉशिंग मशीन में रखा जाता है, तो इससे स्टैटिक चार्ज को कम करता है। इसे मशीन में डालने से कपड़े कम चिपकते हैं और धोने के बाद कपड़े अच्छे होते हैं।
क्या सिल्वर से कपड़ों को होने वाला नुकसान
सिल्वर फॉयल को कपड़ों पर डायरेक्ट असर नहीं होता, क्योंकि यह केवल चार्ज को खत्म करने में मदद करता है। लेकिन इसको सही तरीके से गोल और सॉफ्ट बॉल की शेप में रखना जरूरी है ताकि वॉशिंग मशीन में कोई डैमेज न हों।
क्या सिल्वर बॉल से धोने की क्वालिटी बढ़ती है?
सिल्वर फॉयल से सिर्फ स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी खत्म होती है। इससे कपड़े जल्दी साफ होते हैं और कपड़ों के दाग हटाने में मदद कोई मदद नहीं मिलती है। यह कोई मैजिक ट्रिक नहीं है, इसे बस कपड़ों से स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी कम होती है।
क्या वॉशिंग मशीन में सिल्वर फॉयल डालना सेफ है?
सिल्वर फॉयल को इस्तेमाल करना सेफ है, लेकिन आपको इसे वॉशिंग मशीन में डालने से पहले ध्यान देना की वह शार्प एजेड न हो। इससे मशीन को डैमेज हो सकता है।
क्या इसे रोजाना इस्तेमाल करना चाहिए?
सिल्वर फॉयल वाले इस उपाय को रोजाना करने की जरूरत नहीं है। अगर आपके कपड़े बार-बार चिपकते हैं, तो इसे ट्राई कर सकते हैं। लेकिन अच्छा होगा कि इसके बदले आप फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वॉशिंग मशीन में सिल्वर फॉयल डालने एक आसान उपाय है, लेकिन यह हर प्रॉब्लम का उपाय है। अगर आपको हमारी स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए herzindgi.com पर क्लिक करें।