ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स के अनुसार हमारे आसपास पेड़-पौधों के होने से इसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है और इसका असर परिवार के सदस्यों पर भी होता है। ऐसे में जानते हैं कि जामुन का पेड़ घर के सामने होने से क्या होता है?
जामुन का पेड़ घर के सामने होने से क्या होता है?
आपको बता दें कि जामुन का पेड़ घर के सामने होना अच्छा माना जाता है। यह घर के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता हैं। जामुन का पेड़ घर के मेन गेट के सामने भी शुभ होता है।
घर के आंगन में जामुन का पेड़
आपको बता दें कि जामुन, नारियल घर के आंगन में नहीं होना चाहिए। इससे घर के सदस्यों के लिए सही नहीं माना जाता है।
घर को बुरी नजर से बचाव
आपको बता दें कि घर के मेन गेट बाहर जामुन का पेड़ होने से घर को बुरी नजर से भी बचाव मिलता है और नकारात्मकता दूर हो जाती है।
मार्ग में आने वाली रुकावट होती है कम
घर के सामने जामुन का पेड़ होने से मार्ग में आने वाली रुकावटें भी खत्म हो जाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि घर के लोगों को बीमारियां भी कम हो जाती हैं।
घर के सामने नहीं होने चाहिए ये पेड़
वास्तु के अनुसार कुछ पेड़ और पौधों के घर के सामने होना अच्छा नहीं होता है। ऐसे में मदार का पेड़ घर के सामने अशुभ होता है।
बेर का पेड़ होना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि घर के सामने बेर का पेड़ होना शुभ नहीं होता है। इससे घर में तनाव बढ़ता है और रोग भी उत्पन्न होते हैं।
बरगद के पेड़ होना
हिंदू धर्म में बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है, लेकिन बरगद के पेड़ घर के सामने होना शुभ नहीं होता है। इससे परिवार के लोगों के बीच तनाव बढ़ता है और पारिवारिक कलह होती है।
घर के सामने जामुन का पेड़ होने से मार्ग में आने वाली रुकावटें भी खत्म हो जाती हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com