नई कार के पूजन में पहियों के नीचे नींबू रखने से क्या होता है?
Pragati Pandey
01-04-2025, 12:00 IST
www.herzindagi.com
नवरात्रि के समय लोग नये काम की शुरुआत करते हैं और कई सारी नई चीजों को खरीदते हैं, जिसमे कार भी शामिल है। ऐसे में कुछ लोग नई कार के पहियों के नीचे नींबू रखते हैं। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि नई कार के पूजन में पहियों के नीचे नींबू रखने से क्या होता है। इस बारे में हमें श्री हनुमत ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिर्विद अमित कुमार मिश्र बड़ागांव (डीह )वाराणसी ने जानकारी शेयर की है।
नकारात्मक ऊर्जा से बचाव
ज्योतिष की मानें, तो जब कोई नई चीज घर में आती है, तो उसे आस-पास नकारात्मक ऊर्जा मंडराने लगती है। ऐसे में नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के लिए लोग नई कार के पूजन में पहियों के नीचे नींबू रखते हैं।
शुक्र और चंद्र को मजबूत करने में सहायक
अगर आपके घर नई कार आ रही है, तो उसके पूजन में आप पहियों के नीचे नींबू रख सकते हैं। दरअसल, नींबू का संबंध शुक्र और चंद्रमा से माना जाता है। ऐसा करने से आपकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत हो सकते हैं।
आरामदायक यात्रा
अगर आपके घर नई कार आ रही है, तो उसके पूजन में आप पहियों के नीचे नींबू रख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि कार के पहिए के नीचे नींबू रखने से यात्रा हमेशा सुखद और आरामदायक होती है।
बुरी नजर से बचाव
अगर आपके घर नई कार आ रही है, तो उसके पूजन में आप पहियों के नीचे नींबू रख सकते हैं। नींबू का इस्तेमाल बुरी नजर से बचाने के लिए भी किया जाता है। ऐसा करने से आपकी कार बुरी नजर से बच सकती है।
दुर्घटना से बचाव
अगर आपके घर नई कार आ रही है, तो उसके पूजन में आप पहियों के नीचे नींबू रख सकते हैं। ऐसा माना जाता है, कि नींबू कुचलने से अचानक होने वाली दुर्घटना को टाला जा सकता है।
नारियल का महत्व
अगर आपके घर नई कार आ रही है, तो उसके पूजन में पहियों के नीचे नींबू रखने के अलावा कुछ लोग नारियल भी रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि नारियल रखने से जीवन में आने वाली समस्याएं टल सकती हैं।
नारियल और नींबू से नई कार की पूजा
अगर आपके घर नई कार आ रही है, तो उसके पूजन में आप नारियल और नींबू दोनों का प्रयोग कर सकते हैं। इन दोनों से एक साथ पूजा करना अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही आप अपनी कार के अंदर नींबू और मिर्ची टांग सकते हैं।
अगर आपके घर नई कार आ रही है, तो उसके पूजन में आप पहियों के नीचे नींबू रख सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।