हम में से कई लोग गले में भगवान का लॉकेट पहनते हैं। ऐसे में इससे जुड़े कई नियम भी बताए गए हैं। चलिए ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से जानते हैं कि गले में भगवान का लॉकेट पहनने से क्या होता है?
गले में भगवान का लॉकेट पहनने से क्या होता है?
हिन्दू धर्म शास्त्रों में ऐसा बताया जाता है कि हमें गले में भगवान का लॉकेट पहनने से बचना चाहिए। इससे अच्छे परिणाम नहीं मिलते हैं।
भगवान से जुड़ी वस्तुओं को धारण न करें
कहा जाता है कि शरीर पर भगवान से जुड़ी वस्तुओं को धारण करने से नकारात्मक प्रभाव होता है। ऐसे में आप गले या भुजा में माला या रुद्राक्ष को धारण कर सकते हैं।
शारीरिक शुद्धता
शास्त्रों बताया जाता है कि भगवान का लॉकेट धारण करना सही नहीं होता है और ऐसे में हम शारीरिक शुद्धता नहीं रख पाते हैं।
लॉकेट धारण करने के नियम
हम सभी लोग शौच से लेकर खाने-पीने से जुड़े कई काम करते हैं और ऐसे में झूठे या गंदे हाथ लॉकेट पर लग जाते हैं।
गृहस्थ जीवन के कार्य
शास्त्रों में कहा जाता है कि पूजा-पाठ के साथ साथ धर्म कार्यों से जुड़ी कोई वस्तु धारण करने से गृहस्थ जीवन के कार्य वर्जित करने चाहिए।
धार्मिक महत्व होता है कम
रोजाना भगवान का लॉकेट पहनने से उसकी शक्तियां नष्ट हो जाती हैं और इसका धार्मिक महत्व कम हो जाता है।
ग्रह होते हैं क्रोधित
कहा जाता है कि रोजाना भगवान का लॉकेट गले में धारण करने से ग्रह क्रोधित हो सकते हैं और इससे जीवन में विपरीत स्थिति आती हैं।
रोजाना भगवान का लॉकेट गले में धारण करने से ग्रह क्रोधित हो सकते हैं और इससे जीवन में विपरीत स्थिति आती हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com