महिलाओं के गाल फड़कना देता है ये संकेत


Megha Jain
22-02-2024, 08:00 IST
www.herzindagi.com

    सामुद्रिक शास्त्र के माध्यम से बहुत-सी चीजों का पता लगाया जा सकता है। व्यक्ति के अंगों का फड़कना बहुत कुछ कहता है। इन्हीं में से एक अंग गाल भी है। आइए, ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से जानते हैं कि महिलाओं के गाल फड़कना क्या संकेत देता है -

बाएं गाल का फड़कना

    महिलाओं के बाएं गाल का फड़कना बहुत शुभ माना जाता है। यह व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार को दर्शाता है। इससे व्यक्ति की खराब सेहत में सुधार होने लगता है।

आर्थिक लाभ

    शास्त्रों के अनुसार, महिलाओं के बाएं गालो के फड़कने से उसे लाभ के संकेत मिलते हैं। इससे उन्हें आर्थिक लाभ हो सकता है।

शुभ समाचार

    महिलाओं के बाएं गाल फड़कने का अर्थ है कि आपको जल्दी ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है या उच्च पद प्राप्त होने वाला है।

दाएं गाल का फड़कना

    शास्त्रों में महिलाओं के दाएं गाल का फड़कना शुभ नहीं माना जाता है। यह आने वाले खुशियों में रुकावट का संकेत देता है।

काम में रुकावट

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि किसी महिला का दाया गाल फड़कता है, तो बनते हुए काम में रुकावटें आती हैं, जिससे काम भी देर से पूरे होते हैं।

दोनों गालो का फड़कना

    शास्त्रों के अनुसार, अगर किसी महिला के दोनों गाल फड़कते हैं, तो यह भी एक बेहद शुभ संकेत माना जाता है।

धन लाभ

    शास्त्रों के मुताबिक, दोनों गालो के फड़कने से निकट भविष्य में आपको धन लाभ होने वाला है। इसका मतलब है कि आपके काम बनने वाले हैं।

    आप भी जानें कि महिलाओं के गाल फड़कना किस बात का संकेत देता है। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com