हिंदू धर्म में दीपक जलाना शुभता और कुशलता का प्रतीक माना जाता है। यह घर में उजाला करता है और नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर रखता है। अगर आपके घर में बाती खत्म हो गई है, तो आप लाल धागे से भी बाती बना सकते हैं। इसके लिए कलावे का उपयोग किया जा सकता है। आइए, जानते हैं घर में लाल बाती का दीपक जलाने से क्या होता है-
लाल बाती का दीपक
लाल बाती या कलावे का दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। इसका दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आर्शीवाद हमेशा बना रहता है।
इस तरह जलाएं दीपक
लाल बाती का दीपक जलाने के लिए कलावे की बाती बना लें। कलावे को काटकर इसकी बाती बनाना भी काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
बनी रहेगी भगवान की कृपा
घर में रोजाना लाल बाती का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही यह घर में शांति लेकर आता है।
सुख-समृद्धि लेकर आए
घर में लाल बाती का दीपक जलाने से सुख समृद्धि का वास रहता है। इसके अलावा, सौभाग्य का आगमन होता है और भगवान भी प्रसन्न होते हैं।
बीमारियों को रखता है दूर
परिवार के सदस्य अगर काफी समय से बीमार चल रहे हैं, तो आप घर में लाल बाती का दीपक जला सकती हैं। इससे परिवार के सदस्या निरोग रहते हैं।
सकारात्मकता आती है
घर में सकारात्मकता का माहौल बनाए रखने के लिए लाल बाती का दीपक जलाया जा सकता है। यह बुरी शक्तियों को घर से दूर रखता है।
इस दिन जलाएं लाल बाती का दीपक
मंगलवार के दिन कलावे की बाती बनाकर हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं। ऐसा करने से मंगल दोष दूर हो सकता है। साथ ही भगवान की कृपा भी बनी रहती है।
कलावा का दीया जलाने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।