घर पर नारियल का पौधा लगाने से जीवन में आएगी सफलता


Nikki Rai
06-10-2022, 16:22 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार नारियल के पेड़ में मां लक्ष्मी का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में नारियल का पेड़ होता है, उस घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानें इसके लाभ-

नौकरी में लाभ

    अगर आप अपने व्यापार और नौकरी को लेकर परेशान हैं और जीवन में सफलता नहीं मिल रही, तो आपको अपने घर के आंगन में नारियल का पेड़ लगाना चाहिए। इससे आपको जल्द सफलता मिलेगी।

कर्ज से मुक्ति

    अगर आप कर्ज के बोझ से परेशान हैं, तो आपको घर में नारियल का पौधा लगाना चाहिए। ये उपाय आपको कर्ज के बोझ से बाहर निकलने में मदद करेगा।

सुख और समृद्धि

    अगर आप घर में सुख और समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको घर में नारियल का पौधा लगाना चाहिए। ये उपाय घर के सदस्यों के बीच मिठास लाता है और रिश्ते अच्छे बने रहते हैं।

इस दिशा में लगाएं

    नारियल के पेड़ या पौधे को काफी शुभ माना गया है। इसे घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना काफी फायदेमंद और शुभ होता है।

परेशानियां दूर करे

    अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए आपको नारियल को 21 बार अपने ऊपर से वार कर देवस्थान पर जाकर उसे जला देना है। ये उपाय आपके जीवन की परेशानियों को दूर करेगा।

रखें ध्यान

    इस बात का खास ख्याल रखें कि ये नारियल का पौधा वास्तु के अनुसार सही दिशा में ही लगाएं। वरना ये फायदा देने की जगह नुकसान कर सकता है।

आप भी आजमाएं

    आप भी बागबानी का शौक रखती हैं, तो आपको घर की सुख और समृद्धि को बनाए रखने के लिए नारियल का पौधा जरूर लगाना चाहिए।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com