किन्नरों से जुड़ी ये बातें कर देंगी आपको हैरान


Jyoti Shah
15-06-2023, 13:53 IST
www.herzindagi.com

    किन्नर हमारी हर खशी में शामिल होते हैं। कहा जाता है कि इनकी दुआओं में बहुत असर होता है। वहीं, इनकी बद्दुआओं से बचना चाहिए। इनका जीवन जीने का तरीका आम लोगों से अगल होता है। आज हम बताने जा रहे हैं इनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।

नए किन्नर को शामिल

    इनके समुदाय में किसी भी नए किन्नर को शामिल करने से पहले जश्न मनाया जाता है। पूरा समुदाय मिलकर पहले नाच-गाना करता है और सामूहिक भोज किया जाता है।

रीती-रिवाज

    किसी नए किन्नर को समाज में शामिल करने से पहले कई प्रकार के रीती-रिवाज का पालन करना पड़ता है। इसके बाद ही कोई नया व्यक्ति इनके समयुदाय में शामिल होता है।

विवाह

    कहा जाता है की किन्नर अपने आराध्य देव अरावन से वर्ष में एक बार विवाह करते हैं। माना जाता है की यह शादी केवल एक दिन के लिए होती है।

मंगलमुखी

    किन्नर समुदाय अपने आपको मंगलमुखी मानते हैं। यही वजह है की ये केवल विवाह, जन्म समारोह जैसे मांगलिक कामों में ही भाग लेते हैं।

वरदान

    इनकी दुआएं किसी भी इंसान के बुरे समय को दूर कर सकती हैं। मान्यता है कि श्रीराम से वनवास के बाद इन्हें वरदान प्राप्त हुआ की इनसे एक सिक्का लेकर पर्स में रखने से धन की कमी भी खत्म हो जाती है।

जन्म

    कहा जाता है की कुंडली में बुध, शनि, शुक्र और केतु के अशुभ योगों के होने की वजह से कोई व्यक्ति किन्नर या नपुंसक पैदा हो सकता है।

अंतिम संस्कार

    किसी भी किन्नर की मृत्यु होने के बाद उसका अंतिम संस्कार बहुत ही गुप्त तरीके से किया जाता है। किसी भी वयक्ति को किन्नर की मौत की खबर तक नहीं पता चलती है।

    किसी की मौत के बाद किन्नर का समुदाय एक हफ्ते तक भूखा रहता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com