भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है। भारतीय में चाय सबसे व्यापक रूप से पीये जाने वाले पेय पदार्थों में से एक है। यहां कई राज्यों में चाय की खेती की जाती है। आइए, जानते हैं उन राज्यों के बारे में-
असम
असम भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक राज्य है। असम भारत में उत्पादित कुल चाय का लगभग आधा उत्पादन करता है।
पश्चिम बंगाल
भारत में चाय उत्पादक राज्यों की सूची में असम के बाद पश्चिम बंगाल राज्य का स्थान है। यह भारत में उत्पादित चाय का 25 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है।
तमिलनाडु
पश्चिमी घाट में नीलगिरि की पहाड़ियां अपनी तेज़ और सुगंधित चाय के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं। तमिलनाडु की भौगोलिक परिस्थितियां चाय के उत्पादन के पीछे का मुख्य कारण है।
कर्नाटक
भारत में चाय उत्पादन के योगदान में कर्नाटक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कर्नाटक राज्य में चिकमगलूर, दक्षिण कन्नड़, हासन आदि विभिन्न क्षेत्रों में चाय की खेती होती है।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में स्थित कांगड़ा घाटी का उपयोग मुख्य रूप से चाय के उत्पादन के लिए किया जाता है। हरी और काली चाय हिमाचल प्रदेश की दो बहुत महत्वपूर्ण किस्में हैं।
त्रिपुरा
त्रिपुरा के चाय बागान भारत के शीर्ष चाय उत्पादक राज्यों में से एक हैं। यहां कम तापमान की वजह से यह राज्य खेती के लिए आदर्श है।
अरुणाचल प्रदेश
उच्च गुणवत्ता वाली चाय में अरुणाचल प्रदेश सातवें स्थान पर आता है। इसके अलावा यहां की मिट्टी चाय के पौधों के लिए उपयुक्त है।
भारत के इन राज्यों के अलावा भी कई राज्यों में चाय की खेती की जाती है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com