भारत में पहली बार जनगणना कब हुई थी?


Pragati Pandey
02-05-2025, 11:37 IST
www.herzindagi.com

    केंद्रीय मंत्रियों की एक मीटिंग में भारत सरकार ने देश में जाति जनगणना कराने का एक फैसला लिया है। ऐसे में इस जनगणना में देशभर के सभी जातियों के विषय में जानकारी इकट्ठा की जाएगा। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि भारत में पहली बार जनगणना कब हुई थी और इसकी क्या कहानी है।

भारत में पहली जनगणना

    हमारे देश में पहली बार जनगणना ब्रिटिश औपनिवेशिक भारत में सन् 1881 में उस समय के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड रिपन ने कराई थी। इस जनगणना लॉर्ड रिपन ने देश की आर्थिक, धार्मिक सामाजिक और जनसांख्यिकीय को समझने का प्रयास किया था। इसे बाद से यह जनगणना हर 10 साल के बाद कराई जाने लगी।

जनगणना का उद्देश्य

    आपको बता दें ब्रिटिश शासन के भारत में जनगणना कराने के अनेकों उद्देश्य थे। ब्रिटिश शासक इस जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल देश में सामाजिक संरचना और जनसंख्या के वितरण के विषय में जानकारी इकट्ठा करने के लिए करता है।

जनगणना का काम

    ब्रिटिश शासन के समय में जनगणना का इस्तेमाल सरकारी नौकरी, शिक्षा और कानूनी कार्यवाही में भी जनगणना के आंकड़ों का प्रयोग किया जाता है।

आर्थिक, सामाजिक और जाति जनगणना की शुरुआत

    हमारे देश में आर्थिक, सामाजिक और जाति जनगणना (SECC) की शुरुआत ब्रिटिश शासन में सन् 1931 में हुई थी। इसके बाद सन् 2011 में जनगणना कराई गई। 2011 में कराई गई जनगणना का उद्देश्य देश के शहरी नागरिकों और ग्रामीण नागरिकों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति के विषय में जानकारी प्राप्त करना था।

SECC का उद्देश्य

    जनगणना में एकत्रित हुए आंकड़ों के हिसाब से सरकार को देश के वंचित वर्गों को देश की सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने में सहायता मिल जाती है।

वंचितों की पहचान करना

    जनगणना और सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना के अंतर के बारे में समझने का प्रयास करें, तो जनगणना देश की कुल जनसंख्या के रूप को प्रदर्शित करती है। इसके अलावा सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना वंचितों और जरूरतमंद लोगों की पहचान करती है।

2011 की जनगणना पर रोक की वजह

    वर्ष 2011 के सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना के बारे में बात करें, तो इसमें कुछ अशुद्धियों को बताते हुए रोक दिया गया।

    भारत में पहली जनगणना के विषय में यह जानकारी है। यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी अन्य जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik