शादी के बाद पहली दिवाली सेलिब्रेट करेंगे ये बॉलीवुड कपल
Preeti Sharma
28-10-2024, 15:53 IST
www.herzindagi.com
दिवाली आने में अब चंद दिन ही रह गए हैं, जिसे लेकर सभी काफी एक्साइट हैं। इस दिन सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सितारों में भी दिवाली का जश्न मनाया जाता है। ऐसे आज हम आपको उन सितारों के नाम बताएंगे, जो शादी के बाद एक दूजे संग अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट करेंगे। चलिए बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।
Image Credit : instagram
अदिति और सिद्धार्थ की पहली दिवाली
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ का है। दोनों ने इसी साल 2024 में शादी रचाई है। शादी के बाद यह क्यूट कपल एक दूजे संग पहली दिवाली सेलिब्रेट करेगा।
Image Credit : instagram
अदिति-सिद्धार्थ की वेडिंग
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ 16 सितंबर को एक दूजे के हुए थे। इस कपल ने वानापार्थी स्थित 400 साल पुराने श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में सादगी के साथ शादी रचाई थी।
Image Credit : instagram
सोनाक्षी और जहीर की पहली दिवाली
इस लिस्ट में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने इसी 2024 में बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी की है। शादी के बाद ये न्यूली मैरिड कपल अपनी फर्स्ट दिवाली मनाएगा।
Image Credit : instagram
सोनाक्षी-जहीर की वेडिंग
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने लंबे समय तक एक दूजे को डेट किया। डेटिंग के बाद इस कपल ने 23 जून को सिंपल तरीके से रजिस्टर्ड मैरिज की थी।
Image Credit : instagram
रकुल और जैकी की पहली दिवाली
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने साल 2024 की शुरुआत में ही एक्टर जैकी भगनानी संग शादी की थी। अब यह कपल इस साल पहली दिवाली साथ में सेलिब्रट करने वाला है।
Image Credit : instagram
रकुल-जैकी की वेडिंग
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने भी लव मैरिज की थी। इस कपल ने लंबे समय तक एक दूजे को डेट किया था। डेटिंग के बाद इस कपल ने गोवा में सात फेरे लिए थे।
Image Credit : instagram
कृति और पुलकित की पहली दिवाली
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा भी इसी साल शादी के बंधन में बंधे थे। इस खूबसूरत कपल की शादी के बाद पहली दिवाली होगी, जिसे कपल एक साथ सेलिब्रेट करेगा।
Image Credit : instagram
कृति-पुलकित की वेडिंग
कृति खरबंदा और पुलकित संम्राट ने 15 मार्च को सात फेरे लिए थे। शादी के लिए कपल ने हरियाणा के मानेसर के एक भव्य रिसॉर्ट को चुना गया था।
Image Credit : instagram
जानें किन सितारों की शादी के बाद पहली दिवाली है।स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।