बॉलीवुड सितारों ने खास अंदाज में सेलिब्रेट की दिवाली


Gargi Dwivedi
01-11-2024, 16:04 IST
www.herzindagi.com

    देशभर में बीते दिन यानी 31 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। आम जनता ही नहीं, बॉलीवुड सितारों में भी खास अंदाज में दिवाली सेलिब्रेट की है। जिसकी फोटोज स्टार्स ने अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की है, चलिए दिखाते हैं सितारों के घर दिवाली कैसे मनाई गई।

Image Credit : instagram

शिल्पा शेट्टी की दिवाली

    शिल्पा शेट्टी ने दिवाली सेलीब्रेशन की पिक्स अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी फैमिली संग पूजा करती दिखाई दे रही हैं। जहां गुलाबी रंग की साड़ी पहने शिल्पा बेहद सुंदर लग रही हैं।

Image Credit : instagram

शिल्पा की दिवाली पूजा की पिक्स

    ये तस्वीरें दिवाली पूजा की है। शिल्पा ने बेहद ही खास तरीके से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की है। वे हर त्योहार अपनी फैमिली के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं।

Image Credit : instagram

सुनील शेट्टी ने मनाई दिवाली

    सुनील शेट्टी ने भी एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए सभी को दिवाली विश किया है। तस्वीर में एक्टर के साथ उनकी पत्नी माना, बेटी अथिया और दामाद केएल राहुल भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ सादगी के दिवाली मनाई है।

Image Credit : instagram

अनन्या पांडे ने यूं सेलिब्रेट की दिवाली

    अनन्या पांडे ने भी एक प्यारी सी पिक शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस के साथ उनकी कजन अलाना पांडे का क्यूट सा बेबी भी दिख रहा है। अलाना के बेटे का नाम रिवर है।फोटो शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा-रिवर और रिवर की मासी की तरफ से हैप्पी दिवाली।

Image Credit : instagram

सिद्धार्थ-कियारा की दिवाली

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पत्नी कियारा आडवाणी संग दिवाली मनाई है। जिसकी फोटो उन्होंने फैंस संग शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- आप सभी को हैपी दिवाली। इस दौरान कपल एथनिक लुक में बेहद प्यारे लग रहे थे।

Image Credit : instagram

श्रद्धा कपूर की दिवाली

    श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर, फैन्स को दिवाली की बधाई दी है।फोटो में श्रद्धा के साथ उनके पापा शक्ति कपूर भी दिख रहे हैं। एक्ट्रेस ने दिवाली की पूजा की झलकियां भी दिखाई हैं।

Image Credit : instagram

आयुष्मान खुराना की दिवाली

    आयुष्मान खुराना ने बेहद ग्रैंड तरीके से दिवाली मानाई है। उन्होंने दिवाली की झलक अपने फैंस संग भी शेयर की है। जहां ब्लैक आउटफिट में वे अपनी वाइफ ताहिरा कश्यप संग ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में एक्टर ढोल बजा रहे हैं, तो दूसरी वीडियो में वे जमकर डांस कर रहे हैं।

Image Credit : instagram

अनिल कपूर की दिवाली

    अनिल कपूर ने भी दिवाली की तस्वीरें शेयर की है। फोटोज में वे एथनिक वियर में नजर आ

Image Credit : instagram

    बॉलीवुड सितारों की दिवाली सेलिब्रेशन की झलक।स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।

Image Credit : instagram