Shani Upay: इन उपायों से शनिदेव को करें प्रसन्न


Nikki Rai
28-07-2023, 13:32 IST
www.herzindagi.com

    शनिदेव को शास्त्रों में बहुत ही गुस्सैल स्वभाव का माना गया है। ऐसे में जिस राशि के जातकों पर शनि का प्रकोप होता है, उन जातकों के जीवन में कई परेशानियां आ जाती हैं। ऐसे में आप कुछ उपायों को जरिए शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानें-

हनुमान जी की पूजा

    यदि आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सूर्यास्त के बाद हनुमान जी की पूजा करें। हनुमानजी की पूजा में सिंदूर रखा जाता है और आरती के लिए दीप जलाने के लिए काले तिल के तेल का इस्तेमाल करते हैं।

शनि यंत्र स्थापित करें

    शनिवार के दिन शनि यंत्र की स्थापना कर उसकी पूजा करनी चाहिए। इस यंत्र की प्रतिदिन पूरे विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इससे शनि देव बहुत प्रसन्न होते हैं।

काले चने का भोग

    स्नान के बाद विधि-विधान से शनि देव की पूजा में काले चनों को चढ़ाएं। पूजा के बाद पहले कुछ चने भैंस को खिलाना चाहिए। बाकी बचा कुष्ठ रोगियों को बांटना चाहिए।

काली गाय की सेवा

    शनि देव को प्रसन्न करने का सबसे आसान तरीका है गाय की सेवा करना। काली गाय की सेवा करने से शनि देव प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। गाय के सींग पर कलावा बांधना चाहिए और पूजा करनी चाहिए।

रुद्राक्ष की माला

    सुबह स्नान करके कुश के आसन पर बैठ जाएं। सामने शनिदेव की मूर्ति या चित्र स्थापित करें व उसकी पंचोपचार से विधिवत पूजन करें। इसके बाद रूद्राक्ष की माला से मंत्र जाप करें।

कुत्ते को रोटी खिलाएं

    कुंडली में शनि संबंधी दोष को दूर करने के लिए प्रत्येक शनिवार को किसी काले कुत्ते को तेल से सनी रोटी या फिर बिस्कुट खिलाएं।

मांस-मदिरा से दूरी

    शनि को प्रसन्न करने के लिए आपको मांस-मदिरा से दूरी बना लेनी चाहिए। तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और न ही झूठ बोलना चाहिए।

    आप भी इन उपायों से शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com