जया बच्चन और रेखा दोनों ही बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस हैं, मगर इन दोनों का चार्म अभी तक इंडस्ट्री में कायम है। चलिए जानते हैं कि दोनों में से कौन ज्यादा रईस है।
रेखा का घर
रेखा सी स्प्रिंग्स, बंगला नंबर 2 बैंडस्टैंड, बांद्रा मुंबई में रहती हैं। रेखा के घर का नाम 'बसेरा' है। माई ब्रिक साइट के मुताबिक इस इलाके में 3 बीएचके फ्लैट की कीमत 13 करोड़ रुपए है। अब आप अंदाजा लगा लें कि रेखा का बंगला कितने करोड़ का होगा।
रेखा की मूवी
रेखा ने वर्ष 1935 से ही मूवीज में काम करना शुरू कर दिया था। अब तक वह 100 से भी अधिक मूवीज में काम कर चुकी हैं। बीते दिनों आई एक खबर के मुताबिक रेखा ने एक टीवी सीरियल के प्रोमो को शूट करने के लिए 7 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। यह सीरियल कोई और नहीं बल्कि 'गुम है किसी के प्यार में' है। इस सीरियल का प्रोमो मात्र 1 मिनट का है।
रेखा के पास ज्वेलरी
रेखा को अधिकांश भारी साड़ी और ज्वेलरी में देखा जाता है। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी साड़ी और ज्वेलरी हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।
रेखा की साड़ी
रेखा को हमेशा महंगी कांजीवरम सिल्क साड़ी में ही देखा जाता है। अगर असल में डिजाइनर कांजीवरम सिल्क साड़ी आप खरीदने जाएंगी, तो एक साड़ी 20 से 25 हजार रुपये से कम की कोई साड़ी नहीं होगी।
रेखा की कार
रेखा को अक्सर ऑडी A3 और होंडा सिटी और सफेद रंग की रेंज रोवर कार में देखा गया है। यह सभी कार बहुत महंगी आती हैं।
जया बच्चन का घर
जया बच्चन अपने परिवार के साथ मुंबई के जूहू स्थित घर 'जलसा' में रहती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनका घर लगभग 100 करोड़ रुपये का है।
जया बच्चन की फिल्में
जया ने भी 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। हालांकि, अब जया बच्चन फिल्मों में काम नहीं करती हैं, मगर जया बच्चन अब मेंबर ऑफ पर्यामेंट हैं। अगर बात की जाए अमिताभ बच्चन की तो न केवल फिल्मों बल्कि वह टीवी इंडस्ट्री से भी जुड़े हुए हैं।
जया बच्चन की ज्वेलरी
जया बच्चन वैसे तो बहुत ही साधारण गेटअप में हमेशा नजर आती हैं, मगर उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी ज्वेलरी हैं।
जया बच्चन की साड़ी
केवल साड़ी ही नहीं जया बच्चन की वॉर्डरोब में एक से बढ़कर एक महंगे और डिजाइनर आउटफिट हैं, जिनकी कीमत लाखों में हो सकती है।
ऊपर दी गई जानकारी को पढ़कर आप अंदाजा लगा सकती हैं कि रेखा और जया बच्चन में कौन ज्यादा रईस हो सकता है। ऐसी और जानकारी पाने के लिए जुड़ी रहें Herzindagi से।