घर में किस दिन पोछा नहीं लगाना चाहिए?


Nikki Rai
29-03-2024, 08:34 IST
www.herzindagi.com

    वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर की सुख-शांति बनी रहती है। इसी तरह से घर में पोछा लगाने के भी कुछ नियम है। शास्त्रों में कुछ ऐसे दिनों के बारे में बताया गया है, जब घर में पोछा लगाना वर्जित है। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें पोछा कब नहीं लगाना चाहिए?

गुरुवार को न लगाएं पोछा

    शास्त्रों में गुरुवार के दिन घर में पोछा लगाने की मनाही है। इस दिन पोछा या फिर झाड़ू लगाना बहुत ही अशुभ माना जाता है।

माता लक्ष्मी होती हैं नाराज

    गुरुवार के दिन घर में पोछा लगाने से माता लक्ष्मी आपके दरवाजे से लौट सकती हैं। इससे आपको मां लक्ष्मी की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

दरिद्रता आती है

    यदि आप गुरुवार के दिन घर में पोछे का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे घर में दरिद्रता आती है। इसकी वजह से पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

बृहस्पति होता है कमजोर

    जिन घरों में गुरुवार के दिन पोछा लगाया जाता है, उनकी कुंडली में बृहस्पति हमेशा कमजोर रहता है। इससे जीवन में बहुत सी मुश्किलें आती हैं।

वास्तु दोष होता है

    घर में बृहस्पतिवार के दिन पोछा लगाना शास्त्रों में निषेध बताया गया है। इससे घर में वास्तु दोष पैदा होता है।

शाम को न लगाएं पोछा

    इसके अलावा शाम के वक्त भी घर में पोछा लगाने से बचना चाहिए। इससे घर में गरीबी आती है और आर्थिक तंगी पैदा होती है।

इन दिनों पर न लगाएं पोछा

    अगर आप घर में नमक का पोछा लगाते हैं, तो आपको मंगलवार, गुरुवार व रविवार के दिन ऐसा करने से बचना चाहिए। इससे परेशानियां हो सकती हैं।

    घर में इन दिनों पर पोंछा लगाने से आपको भी बचना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com