सरसों के तेल के ये उपाय जीवन की बाधाओं को करेंगे दूर
Jyoti Shah
26-08-2024, 15:30 IST
www.herzindagi.com
सरसों का तेल भोजन बनाने के लिए हर रसोई घर में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में इस तेल के कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। इसी कड़ी में आज हम भोपाल के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी जी से सरसों के तेल के कुछ उपाय जानेंगे, जिन्हें करने से जीवन के दुखों से निजात मिल सकती है।
सरसों का तेल करें दान
माना जाता है कि शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से शनिदेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है।
जीवन के दुखों से मुक्ति
अगर आप शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान किसी गरीब या जरूरतमंद को करते हैं, तो इससे आपको जीवन के दुखों से छुटकारा मिल सकता है।
सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय को करने से शनिदेव का विशेष आशीर्वाद आपको प्राप्त हो सकता है।
पूरे होंगे रुके हुए काम
पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता दूर होने लगती है। साथ ही, इससे आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
सरसों के तेल की खिचड़ी बनाएं
माना जाता है कि गुरुवार के दिन व्यक्ति को सरसों के तेल में पकी हुई खिचड़ी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल प्राप्त होता है।
बृहस्पित होगा मजबूत
सरसों के तेल का यह उपाय गुरुवार के दिन करने से बृहस्पति को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, जीवन में सकारात्मकता आती है।
नहाने के पानी में सरसों तेल मिलाएं
माना जाता है कि गुरुवार के दिन नहाने के पानी में 2 बूंद सरसों का तेल मिलाना चाहिए। ऐसा करना बहुत फलदायी माना जाता है।
सरसों के तेल के ये उपाय करने फलदायी साबित होते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।