स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हम जो कुछ भी सपने में देखते हैं उसका असल जिंदगी में भी कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि सपने में खरगोश को देखने का क्या मतलब होता है। इस बारे में हमें ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से जानकारी प्राप्त हुई है।
सफेद खरगोश
सपने में सफेद खरगोश को देखना बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में जल्दी ही प्रेम बढ़ने वाला है। साथ ही, आपको अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है।
विवाहित लोगों के सपने में खरगोश
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर विवाहित लोग सपने में सफेद खरगोश को देखते हैं, तो यह बहुत शुभ होता है। इसका अर्थ है कि पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा।
काला खरगोश
माना जाता है कि सपने में काला खरगोश देखना भी शुभ होता है। इसका मतलब है कि आप जो भी कार्य पूरी मेहनत से कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।
भूरा खरगोश
सपने में भूरे रंग का खरगोश देखने का मतलब होता है कि आपको अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में किसी बड़े की सलाह मिलने वाली है। यह सलाह आपको उन्नति की ओर ले जाएगी।
खरगोश का बच्चा
कहा जाता है कि सपने में खरगोश का बच्चा देखना बहुत शुभ होता है। यह सपना संकेत देता है कि आपके घर में बच्चों के लिए जल्द ही तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।
संतान की प्राप्ति
सपने में खरगोश का बच्चा देखना उन लोगों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है जिनकी कोई संतान नहीं होती है। इस सपने का अर्थ होता है कि जल्द ही आपके घर में बच्चे की किलकारियां गूंज सकती हैं।
खरगोश का मारना
अगर आप अपने सपने में किसी खरगोश को मार देते हैं, तो यह आपके जीवन में बड़ा बदलाव आने का संकेत हो सकता है। ऐसा सपना देखना न ही शुभ माना जाता है और न ही अशुभ माना जाता है।
खरगोश को सपने में देखना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।