चाशनी में घुली जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। भारत में खासकर इसको खाना बहुत पसंद किया जाता है, लेकिन आज हम उस जलेबी की बात कर रहे हैं, जो पेड़ पर उगती हैं। जी हां, यह खाने में बहुत टेस्टी होती है। यह एक जंगली फल है, जिसके बारे में आज हम विस्तार से जानेंगे -
फल का नाम
इस फल का नाम जंगल जलेबी है। इस फल के ज्यादातर पेड़ जंगलों में ही मिलते हैं। यह फल कांटेदार झाड़ियों वाले पेड़ पर ही उगाया जाता है। कांटेदार पेड़ पर उगने की वजह से इसके फलों को तोड़ना बहुत मुश्किल होता है।
जंगली जलेबी के अन्य नाम
जंगल जलेबी को गंगा इमली के नाम से भी जाना जाता है। यह पेड़ मटर के पेड़ से संबंधित होता है। इसके पेड़ को इंग्लिश में मनीला इमली, मद्रास थॉर्न या मंकीपॉड ट्री के नाम से भी जानते हैं।
कहां पाया जाता है
जंगल जलेबी के पेड़ ज्यादातर छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल, आंध्र प्रदेश जैसी जगहों पर पाए जाते हैं।
कैसा होता है स्वाद
कुछ गंगा इमली बेहद मीठे और रसीले, तो वहीं कुछ स्वाद में कस्से होते हैं, जिन्हें आप खा सकते हैं। कई बार ये गले में अटक जाते हैं। कांटेदार पेड़ होने की वजह से इस पर बहुत संभलकर चढ़ना होता है।
फल का रंग
जंगल जलेबी एक पका हुआ फल है, जिसका रंग सफेद, गुलाबी और गहरे लाल रंग का होता है। यह फल गुच्छों में पाया जाता है, जो देखने में ही बहुत सुंदर लगता है।
कैसे पड़ा नाम जंगल जलेबी
ऐसा कहा जाता है कि इस फल के टेढे-मेढे आकार होने की वजह से इसका नाम जंगल जलेबी रख दिया गया है। इस फल में कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
जंगल जलेबी में औषधीय गुण
जंगल जलेबी में आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-C जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके औषधीय गुणों की वजह से यह कई रोगों के लिए फायदेमंद होता है।
आप भी जलेबी के नाम पर पड़ने वाले इस जंगल जलेबी फल के बारे में रोचक इतिहास जानें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।