करोड़ों की मालकिन हैं राधिका मर्चेंट, जानें नेट वर्थ
Hema Pant
2023-01-25,16:14 IST
www.herzindagi.com
जल्द ही अंबानी परिवार में शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अंनत अंबानी ने कुछ समय पहले ही राधिका मर्चेंट से सगाई की है। अंबानी परिवार की तरह ही राधिका मर्चेंट भी किसी मायनों में कम नहीं हैं। क्या आप जानते हैं राधिका साल भर में कितना कमाती हैं, अगर नहीं तो आज हम आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताएंगे।
कौन हैं राधिका मर्चेंट?
राधिका मर्चेंट का जन्म 1994 में हुआ था। राधिका गुजरात से बिलौंग करती हैं। वह बिजनेस टायकून वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी हैं।
क्यों है राधिका मर्चेंट चर्चा में?
राधिका मर्चेंट की हाल ही में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अंनत अंबानी से सगाई हुई है। इसी वजह से राधिका मर्चेंट सुर्खियों में छाई हुई हैं।
राधिका और अंनत अंबानी की लव स्टोरी
कहा जाता है कि अंनत अंबानी और राधिका बचपन के दोस्त हैं। साल 2018 में पहली बार इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की थी।
राधिका मर्चेंट प्रोफेशन
राधिका एक ट्रेन क्लासिकल डांसर हैं। राधिका मर्चेंट फार्मास्युटिकल कंपनी एनकोर हेल्थकेयर की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ग्रुप में शामिल हैं।
राधिक मर्चेंट की नेट वर्थ
DNA के अनुसार राधिका मर्चेंट की नेट वर्थ 8-10 करोड़ रूपये है। राधिका की ज्यादातर आय फैमिली बिजनेस से होती है।
राधिका मर्चेंट की महंगी चीजें
राधिका मर्चेंट के पास डिजाइनर बैग, जूते और कपड़े हैं। यह सभी चीजें लाखों रूपये की हैं।
राधिका मर्चेंट के ससुराल वाले
राधिका मर्चेंट की एक ननद यानी ईशा अंबानी और एक जेठ जो की आकाश अंबानी हैं। राधिका अंबानी खानदान की सबसे छोटी बहू होंगी।
है न राधिका मर्चेंट करोड़ों की मालकिन? स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर और कमेंट करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com से।