खाली तवा गैस चूल्हे पर रखने से क्या होता है?


Pragati Pandey
07-01-2025, 12:16 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में लगभग हर काम को करने के लिए लोग वास्तु शास्त्र के नियम को फॉलो करते हैं। किचन के काम को करने के में भी वास्तु शास्त्र का ध्यान रखा जाता है। कई बार आपने ध्यान दिया होगा कि कुछ लोग खाली तवे को गैस पर छोड़ देते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि खाली तवे को गैस पर रखने से क्या होता है? इस बारे में हमें ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने जानकारी शेयर की है।

किचन और वास्तु का संबंध

    किचन से जुड़ी हुई कई ऐसी चीजें हैं, जिनका संबंध वास्तु से होता है। इनमें गैस पर खाली तवे को रखना भी शामिल है। खाली तवे को गैस पर छोड़ने से कुछ ग्रहों की दशा खराब हो सकती है।

खाली तवा रखने से क्या होता है?

    वास्तु शास्त्र की मानें तो कभी-भी खाली तवे को गैस पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जो आपके घर और परिवार को प्रभावित कर सकता है।

तवे का संबंध किससे होता है?

    तवे का संबंध राहु से माना जाता है। ऐसे में जब कोई तवे को चूल्हे पर उल्टा रख देते हैं,तो राहु का प्रकोप बढ़ने लगता है। राहु के खराब होने पर घर पर बुरा असर दिखने लगता है।

तवा और घर के आर्थिक स्थिति का संबंध

    कुछ महिलाएं खाली तवे को गैस पर ही छोड़ देती हैं। ऐसा करने से घर के खाली होने का संकेत होता है। अर्थात, घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

चूल्हे का संबंध किससे होता है?

    वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि चूल्हे से अग्नि निकलती है। अग्नि के संपर्क में आने से राहु खराब होता है। चूल्हे का संबंध शुक्र से होता है और राहु और शुक्र की आपस में नहीं बनती हैं।

राहु और शुक्र के प्रभाव को कैसे कम करें?

    राहु और शुक्र के दुष्प्रभावों को बढ़ने से रोकने के लिए तवे को कभी- भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। तवे पर कुछ अन्न जरूर रखना चाहिए।

तवे पर अन्न रखने से क्या होता है?

    तवे को गैस पर रखते समय थोड़ा सा अन्न जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से राहु को शांत किया जा सकता है और उसके दुष्प्रभाव को भी कम करने में मदद मिलता है।

    खाली तवे को चूल्हे पर छोड़ना अशुभ होता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik