कामधेनु गाय की मूर्ति किस दिशा में रखनी चाहिए?


Nikki Rai
17-02-2024, 08:04 IST
www.herzindagi.com

    हिन्दू धर्म में कामधेनु गाय का एक विशिष्ट महत्व माना गया है। पुराणों के अनुसार, कामधेनु गाय एक इच्छा पूर्ति गाय है। इस गाय की प्रतिमा घर में लगाने से सुख-शांति आती है। इसे सही दिशा में लगाने से जीवन की बाधाएं दूर होने लगती हैं। आइए जानें कामधेनु गाय को किस दिशा में रखना चाहिए।

पूर्वोत्तर दिशा

    कामधेनु गाय की मूर्ति को घर की पूर्वोत्तर दिशा में रखना सबसे शुभ माना गया है। इस दिशा में इसे रखने से पॉजिटिविटी आती है।

तरक्की के लिए

    कामधेनु गाय की मूर्ति यदि ऑफिस टेबल पर रखी जाए, तो इससे तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं। इससे नौकरी में सफलता मिलती है।

धन की नहीं होगी कमी

    इसे अपने पैसे रखने के स्थान के ठीक ऊपर भी रख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि गल्ले के ऊपर इसे रखने से व्यक्ति को कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

छुपाकर न रखें

    कामधेनु गाय की मूर्ति के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति के मन में पॉजिटिविटी आती है। ऐसे में इसे उस स्थान पर रखें, जहां पर सभी की नजर इस मूर्ति पर पड़े।

लॉबी में रखें

    कामधेनु गाय की मूर्ति को लॉबी में रखना भी काफी अच्छा माना जाता है। इस स्थान पर इसे रखने से तनाव दूर होता है।

मुख्य द्वार के पास रखें

    कामधेनु गाय की मूर्ति घर के मुख्य द्वार के पास भी रख सकते हैं। इसके अलावा इसे पूजा घर में स्थापित किया जा सकता है।

किस धातु की मूर्ति रखें

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कामधेनु गाय की प्रतिमा किसी भी धातु में लगाई जा सकती है। इसके अलावा आप इसकी फोटो भी रख सकते हैं।

    कामधेनु गाय की मूर्ति इस दिशा में रखने से कई फायदे मिलते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com