घर के मंदिर में है भगवान की काली प्रतिमा, जान लें बातें
Pragati Pandey
08-04-2025, 12:26 IST
www.herzindagi.com
हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की मूर्ति पूजा का प्रावधान है। ऐसे में मूर्ति के रंग का भी विशेष महत्व होता है। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि घर के मंदिर में भगवान की काली प्रतिमा रखने से क्या होता है। इस बारे में हमें ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स जी ने जानकारी शेयर की है।
इन भगवान की रखें काली प्रतिमा
घर के मंदिर में भगवान की प्रतिमा रखने से पहले उनके रंगों का ध्यान जरूरी होता है। अगर आपको अपने घर में भगवान के काले रंग की प्रतिमा रखनी है, तो कृष्ण जी और शंकर जी की प्रतिमा रख सकते हैं।
ग्रहों पर पड़ता है असर
कृष्ण जी और शंकर जी की प्रतिमा के अलावा आप घर के मंदिर में किसी अन्य भगवान की काली प्रतिमा रखने से बचना चाहिए। रंग का शुभ और अशुभ प्रभाव ईश्वर पर नही पड़ता है। रंग का असर केवल ग्रहों की स्थिति को तय करता है।
इन भगवान की न रखें काली प्रतिमा
कृष्ण जी और शंकर जी के अलावा मां काली, काल भैरव और माता पार्वती आदि देवी-देवताओं का रंग काला माना जाता है। ऐसे में काले वर्ण की प्रतिमा घर के मंदिर में रखने से समस्या हो सकती है।
क्रोध का होगा संचार
मां काली का स्वभाव क्रोध वाला माना जाता है। ऐसे में अगर आप अपने घर के मंदिर में मां काली की प्रतिमा रखते हैं, तो आपके घर में क्रोध की ऊर्जा का संचार हो सकता है। ऐसे में काले रंग की प्रतिमा को रखने से बचना चाहिए।
भगवान की प्रतिमा का आकार
अगर आप अपने घर के मंदिर में देवी-देवताओं की स्थापना करने वाले हैं, तो उनकी प्रतिमा के रंग और आकार का विशेष ध्यान दें। भगवान की मूर्ति का आकार 3 इंच से ज्यादा नही होना चाहिए। घर के मंदिर में हमेशा अंगूठे की लंबाई के बराबर ही मूर्ति रखनी चाहिए।
गणेश जी की रखें 2 प्रतिमा
अगर आप अपने मंदिर में गणेश जी की मूर्ति रख रहे हैं, तो ध्यान दें कि 2 से ज्यादा न रखें। 2 से ज्यादा मूर्ति रखने पर घर पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही हनुमान जी की केवल एक ही मूर्ति रखनी चाहिए।
खंडित मूर्ति की पूजा से बचें
अगर आपके मंदिर में कोई खंडित मूर्ति है, तो उसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। खंडित मूर्ति की पूजा करने से दोष लग सकता है। ऐसे में खंडित मूर्ति की पूजा करने से बचें।
घर के मंदिर में भगवान की काली प्रतिमा रखने से बचना चाहिए। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।