मानसून में मक्खियां कर रही हैं परेशान? जानें चुटकियों में समाधान
Smriti Kiran
29-07-2025, 17:00 IST
www.herzindagi.com
बरसात के दिनों में कई तरह के कीड़े-मकोड़ों के साथ मक्खियां भी पनपती है, जो गंदगी में रहती है और घर में घुसकर कई तरह की बीमारियां फैलाती हैं। आइए जानें इससे छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय।
इन चीजों को जलाएं
मक्खियों को भगाने के लिए आप एक पुराना नुस्खा आजमा सकते हैं। 3-4 तेजपत्ता, 5 कपूर, नीम की सूखी पत्तियां, लौंग आदि को एक बाउल में इकट्ठा करें और जलाएं। इसका धुआं पूरे घर में लगाएं। इस स्मेल से मक्खियां भाग जाएंगी।
लौंग और नींबू का उपाय
नींबू को दो भाग में काट लें और रस वाले साइड में 8-10 लौंग लगाकर घर के दरवाजे और खिड़कियों पर रख दें। इससे मक्खियां घर के अंदर नहीं आएंगी।
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल की स्मेल काफी हार्ड होती है। इस ऑयल में कॉटन के बॉल्स डीप करें और मक्खियों की फेवरेट जगहों पर रख दें। इसकी सुगंध से मक्खियां भाग जाएंगी।
सिरके का उपयोग
पोछा के पानी में सिरका मिला सकते हैं। इससे मक्खियां भाग जाएगी क्योंकि सिरके की स्मेल मक्खियों को परेशान करती है।
कपूर जलाएं
घर में रोजाना कपूर जला सकते हैं। इसकी गंध से मक्खियां व कीड़े-मकोड़े भाग जाते हैं। बरसात के लिए यह नुस्खा काफी कारगर है।
रखें साफ-सफाई
इन सब उपायों को आजमाने के पहले घर की साफ-सफाई का ख्याल रखें। घर को फिनाइल से रोजाना साफ करें। नालियां व बेसिन में फिनाइल की गोलियां डालें। घर के अंदर ही नहीं बाहर में साफ-सफाई रखें, आसपास गंदगी व पानी जमने न दें।
लगाएं ये पौधे
घर के अंदर मक्खियां व बरसाती अन्य कीड़े न आए, उसके लिए कुछ इनडोर प्लांट्स लगा सकते हैं, जैसे- लेमन ग्रास प्लांट, पुदीना प्लांट, तुलसी प्लांट, लेवेंडर प्लांट आदि। इनकी गंध से मक्खियां दूर भागती हैं।
अगर आप भी मक्खियों से परेशान हैं, तो इन घरेलू टिप्स को आजमाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। ऐसी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए क्लिक करें herzindagi.com