सर्दी जाते ही बढ़ गया है मच्छरों का आतंक? ऐसे पाएं छुटकारा


Smriti Kiran
01-04-2025, 17:19 IST
www.herzindagi.com

    सर्दी जाते ही घरों में मच्छरों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है, तो घबराएं नहीं, आप कुछ नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से इसे भगा सकते हैं। आइए जानें कैसे-

कपूर जलाएं

    घर के सभी दरवाजे और खिड़की बंद करके कपूर जलाएं। कपूर की खुशबू से सभी मच्छर भागने लगेंगे। यह उपाय रोजाना कर सकते हैं। वास्तु के हिसाब से घर के अंदर कपूर जलाना शुभ भी है।

लहसुन स्प्रे

    लहसुन का पेस्ट बनाकर पानी में मिलाएं और स्प्रे बोतल में भरकर उन जगहों पर स्प्रे ज्यादा करें, जहां मच्छरों ने घर बनाया है। इसकी गंध से मच्छर भाग जाएंगे।

पुदीने का तेल

    पुदीने की तेज गंध मच्छरों को भगाने के लिए काफी है। इसका तेल या इसकी पत्तियों को घर में रखें। काफी लाभ मिलेगा।

नींबू और नीलगिरी का तेल

    किसी भी स्प्रे बॉटल में इन दोनों चीजों का मिश्रण बनाकर भरें और इसे अपने पूरे घर में छिड़कें। इससे घर से मच्छर भाग जाएंगे।

नीम का तेल

    मच्छरों से बचाव के लिए नीम का तेल पूरे शरीर पर लगा सकते हैं। उनकी गंध और कड़वे स्वाद से मच्छर दूर भागते हैं।

तेजपत्ता उपाय

    तेजपत्ते के ऊपर नीम का तेल डालकर उसे जलाएं। इसकी गंध से मच्छर भाग जाएंगे। इसके अलावा लैवेंडर या रोजमेरी तेल को कॉटन में भिगोकर घरों के कोने में रखने से भी मच्छर दूर भागते हैं।

इन पौधों से दूर भागते हैं मच्छर-

    घर में मैरीगोल्ड, तुलसी, लेमन ग्रास, लेमन ग्रास, लेमन बाम, लैवेंडर आदि पौधे लगाएं। इन पौधों की स्मैल मच्छरों को पसंद नहीं होती है, जिस कारण मच्छर भाग जाते हैं।

    आप भी मच्छरों को ऐसे भगाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com