होली के इन रंगों का खास महत्व जानें
Megha Jain
2023-02-25,10:15 IST
www.herzindagi.com
होली का त्योहार देशभर में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस त्योहार पर लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। आपको बता दें कि हर रंग का अलग महत्व होता है। इसलिए, किसी भी रंग को इस्तेमाल करने से पहले उसके मायने जरूर जान लें -
हरा रंग
हरा रंग हरियाली का प्रतीन होता है। ये शीतलता, सुकून और पॉजिटिविटी लाता है। ये रंग आंखों को नहीं चुभता और चेहरे पर भी खिलता है।
नीला रंग
ब्लू कलर प्यार, विश्वास, स्नेह को दर्शाता है। धार्मिक और ज्योतिष की दृष्टि से इसका काफी महत्व है। ये कलर आध्यात्मिक विकास को दर्शाता है।
लाल रंग
रेड कलर एनर्जी और जोश का कलर होता है। इस रंग से खेलने की शुरुआत भगवान को लाल रंग चढ़ाकर कर सकते हैं।
पीला रंग
पीला रंग शांति, सुकून और यश को दर्शाता है। ये कलर युवावस्था को भी दर्शाता है। ये बौद्धिक विकास को दर्शाता है और खुशी का अनुभव कराता है।
सफेद रंग
सफेद रंग सब कुछ बाहर की ओर बिखेरता है कुछ भी पकड़कर नही रखता। ये किसी और रंग को चढ़ने नहीं देता।
केसरिया रंग
केसरिया रंग धार्मिक ज्ञान, तप, संयम और वैराग्य का रंग है। ये रंग हिम्मत और निस्वार्थ भावनाओं को दर्शाता बै। इसलिए, होली खेलने पर केसरिया रंग ले जाएं।
भगवा रंग
भगवा रंग से मानसिक शक्ति मजबूत होती है। इस रंग के इस्तेमाल से लोग बुद्धिमान और विचारों वाले बनते हैं। ये रंग हल्का पीला दिखाई देता है।
अगर आप भी होली के रंग से खेलते हैं लेकिन, उनका खास महत्व नहीं जानते तो, यहां जान लें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com