हरियाली तीज कब है, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व


Megha Jain
13-07-2023, 17:00 IST
www.herzindagi.com

    सावन के महीने में आने वाली हरियाली तीज का दिन भोलेनाथ और मां पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शिव परिवार के साथ तीज माता की पूजा की जाती है। आइए, हरियाली तीज की तिथि, मुहूर्त और महत्व के बारे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से जानते हैं -

हरियाली तीज 2023 तिथि

    पंचांग के अनुसार, इस साल हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त यानी कि शनिवार को रखा जाएगा। ये पर्व महिलाओं के लिए सुख-सौभाग्य बढ़ाने वाला होता है।

हरियाली तीज 2023 आरंभ तिथि

    पंचांग के अनुसार, सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी 18 अगस्त, 2023 को रात बजकर 1 मिनट पर आरंभ हो जाएगी।

हरियाली तीज 2023 समापन तिथि

    एक्सपर्ट के अनुसार, तृतीया तिथि का समापन 19 अगस्त 2023 को रात 10 बजकर 19 मिनट पर होगा।

हरियाली तीज 2023 शुभ मुहूर्त

    इस साल हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त सुबह के समय 7 बजकर 47 मिनट से 9 बजकर 22 मिनट पर है। वहीं दोपहर का मुहूर्त 12.32 से 02.07 तक है।

हरियाली तीज 2023 शाम का मुहूर्त

    सावन में हरियाली तीज का शाम का मुहूर्त 6 बजकर 52 मिनट से रात 7 बजकर 15 मिनट तक है। वहीं रात का मुहूर्त प्रात: 12.10 - प्रात: 12.55 तक ही है।

हरियाली तीज का महत्व

    ऐसा कहा जाता है कि श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को ही भगवान शंकर ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था, तब से ये सुहाग पर्व मनाया जाने लगा।

सुखद दांपत्य जीवन

    इस व्रत के पभाव से अविवाहित कन्याओं को शिव के समान वर की प्राप्ति होती है और सुहागिन महिलाओं को सुखद दांपत्य का आशीर्वाद मिल जाता है।

    अगर आप भी हरियाली तीज का व्रत रखने जा रही हैं, तो इसकी तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में जरूर जानें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।