कई बार छोटी-मोटी नोकझोंक और मनमुटाव की वजह से शादी-शुदा जिंदगी में दूरियां बढ़ने लगती हैं। ऐसे में शुक्रवार के दिन कुछ आसान उपाय करके प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन को सुखी बना सकते हैं। तो, चलिए भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित विनोद सोनी जी से उन उपायों के बारे में जानते हैं -
शुक्र का मंत्र जाप करें
शुक्र दोष के निवारण के लिए शुक्रवार के दिन 108 बार शुक्र के बीज मंत्र 'द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।' का जाप जरूर करें।
शुक्रवार को खरीदें ये सामान
शुक्रवार के दिन खुशबूदार इत्र जैसी चीजें खरीदकर पति-पत्नी दोनों लगाएं। इस उपाय से दूरियां कम होने लगेंगी।
कमरे की सजावट का रखें ध्यान
रिश्ते में तनाव की स्थिति सुधारने के लिए अपने बेडरूम में प्रेमी पक्षी के जोड़े की तस्वीर लगाएं। इससे रिश्ते बेहतर होने लगेंगे।
इन चीजों का करें दान
अपनी शादी-शुदा जिंदगी में मिठास बढ़ाने के लिए शुक्रवार को किसी गरीब या जरूरतमंद को चावल, मिश्री, सफेद वस्त्र, दही वगैराह दान करें।
नहाते वक्त करें ये उपाय
नहाने के पानी में सफेद रंग का फूल डालें। ये शुक्र देव को प्रिय होता है। इस पानी से स्नान करने से शुक्र ग्रहसे जुड़े दोष दूर हो जाते हैं।
घर में जलाएं दीपक
शुक्रवार के दिन शाम को गाय के दूध से घी का दीपक घर के ईशान कोष में जलाएं। ऐसा करने से आपके रिश्तों में सुधार आएगा।
इन उपायों को करें
इन उपायों को करने से आपके रिश्तों में मिठास बढ़ने के साथ-साथ व्यवहार में भी मधुरता आएगी।
आप भी शुक्रवार को इन उपायों को करके अपनी किस्मत चमकाएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com